कच्चे नारियल की चटनी || Coconut chutney Recipe in Hindi

कच्चे नारियल की चटनी || Coconut chutney Recipe in Hindi, Coconut chutney image,नारियल की चटनी फोटो

 

कच्चे नारियल की चटनी के बिना साउथ इंडियन खाने का स्वाद एक दम अधूरा है। कच्चे नारियल की चटनी इडली, डोसा, वड़ा बहुत से साउथ इंडियन खानों के साथ सर्व की जाती है। कच्चे नारियल की चटनी सिर्फ साउथ इंडिया में ही नही बल्कि नार्थ इंडिया में भी खूब पसंद की जाती है नारियल की चटनी सिर्फ कुछ ही समय मे बनाकर तैयार की जा सकती है तो आइए जानते हैं कच्चे नारियल की चटनी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Coconut chutney Recipe in Hindi

कच्चा नारियल – 1 छोटे टुकड़ों में कटा
हरी मिर्च – 4
दही – 1 कप
राई – 1/2 चम्मच
करी पत्ता – 5 से 6
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सुखी लाल मिर्च – 2
हरा धनिया – 1/2 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make Coconut chutney Recipe in Hindi

  • सबसे पहले कच्चे नारियल को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • मिक्सी ग्राइंडर में छोटे टुकड़ों में कटा नारियल, हरी मिर्च, हरा धनिया, सुखी लाल मिर्च, दही, नमक और आधा कप पानी डालकर बारीक पीस लीजिए।
  • मिक्सी गग्राइंडर से चटनी को एक बाउल में निकाल लीजिए।
  • चटनी में तड़का लगाने के लिए करछी में तेल गरम कीजिए, जब तेल गरम हो जाये तब इसमे राई के दाने और करी पत्ते डालकर तड़काएं।
  • इस तैयार तड़के को चटनी में डाल दीजिए, कच्चे नारियल की चटनी बनकर तैयार है।
  • कच्चे नारियल की चटनी को डोसा, वड़ा, इडली किसी भी साउथ इंडियन फूड के साथ सर्व कीजिए।
 
 
कच्चे नारियल की चटनी आप आसानी से घर मे बनांकर तैयार कर सकते हो। यह चटनी घर मे बच्चों को बहुत पसन्द होती हैं अगर आप भी यह चटनी बनाना चाहते हैं तब हमारी रेसिपी को स्टेप टू स्टेप फॉलो करें। 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food