टेस्टी मैंगो केक रेसिपी || simple mango cake recipe in Hindi

टेस्टी मैंगो केक रेसिपी || simple mango cake recipe in Hindi, mango cake image, aam cake foto

 

बच्चों का मनपसंद मैंगो केक आप बड़ी ही आसानी से बनाकर परिवर में सभी को खिला सकते हैं। मैंगो केक का स्वाद मीठा और आम की सौंधी खुश्बू वाला होता है। यह केक आप बिना अंडे के बनांकर तैयार कर सकते हो। मैंगो केक बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है। तो आइए जानते है मैंगो केक बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for simple mango cake recipe in Hindi

आम – 1
दूध – 1/2 कप
मैदा – 1 कप
चीनी – स्वादानुसार
घी – 1/4 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
ड्राईफ्रूट्स – काजू, पिस्ता, बादाम
 
यह जरूर पढ़ें : स्वादिष्ट और ठंडा मैंगो कस्टर्ड रेसिपी।
 

बनाने की विधि || How to make simple mango cake recipe in Hindi

  • सबसे पहले आम का छिलका निकाल कर उसका पल्प निकाल लीजिए।
  • मैदे में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिक्स करने के बाद एक से दोबारा छननी से छान लीजिए।
  • मिक्सी जार में चीनी, दूध, घी और आम का पल्प डालकर ग्राइंड कीजिए।
  • काजू, बादाम, पिस्ते को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • एक कुकर या कड़ाही में दो कप नमक डालकर प्री हिट के लिए तेज आंच पर रख दीजिए।
  • मैदे के मिक्सर को मिक्सी में ग्राइंड किये मिक्सर में अच्छे से गुठलियां खत्म होने तक मिक्स कीजिए बाद में इस तैयार मिक्सर में बारीक कटे ड्राइफ्रूट्स भी मिला दीजिए।
  • जिस बर्तन में केक बेक करना है उसमें घी लगाकर बर्तन के तले में सदा प्लेन पेपर लगाकर उसके ऊपर भी थोड़ा घी लगाकर लीजिये।
  • घी लगाए बटन में तैयार बेटर डालकर प्रेस कीजिए, तब तक केक बेक करने के लिए जो ओवन तैयार किया है वो भी गर्म हो चुका है।
  • गर्म नमक के ऊपर एक स्टेण्ड रखिए और उसके ऊपर केक के बेटर वाला बर्तन रखने के बाद कड़ाही का ढक्कन बन्द कर दीजिए और आंच को धीमा कर दीजिए।
  • केक को 15 मिनट के लिए बेक कीजिए। 15 मिनट बाद कड़ाही का ढक्कन खोलकर केक को चाकू की मदद से चेक कीजिए, केक के बर्तन में चाकू अंदर डालिये यदि चाकू साफ रहे तो केक बनकर तैयार है। यदि केक चाकू से चिपक जाए तब केक को 5 से 10 मिंट के लिए फिर से बेक कीजिए।
  • तैयार मैंगो केक को ओवन से निकालिए। उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। जब केक ठंडा हो जाये तब बर्तन को उल्टा करके निकाल लीजिए। मैंगो केक के ऊपर से प्लेन पेपर हटाइए ओर फिर से केक को दूसरे प्लेट पर अल्ट लीजिए। अब ये मैंगो केक खाने के लिए तैयार है अपने मनपसंद टुकड़ो में काटकर सर्व कीजिए।
 
 
आप एक बेहतरीन मैंगो कवक (simple mango cake recipe) को किसी के जन्मदिन में भी बना कर तैयार कर सकते हो। इस रेसिपी से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके मन मे हो तो कमेटी बॉक्स में लिखना न भूले।

Leave a Comment