खट्टी मीठी केरी की सब्जी || Keri ki sabji recipe in Hindi

खट्टी मीठी केरी की सब्जी || Keri ki sabji recipe in Hindi, Aam ki sabji image, केरी की सब्जी फोटो

 

Keri ki sabji Recipe : गर्मी का मौसम आम(केरी) का भी सीजन होता है। कच्चे आम की सब्जी भारत के हर घर मे बेहद पसंद की जाती है। वैसे तो कच्चे आम की सब्जी (Keri ki sabji recipe) एक साउथ इंडियन डिश है, लेकिन यह भारत के हर हिस्से में बहुत ही पसन्द की जाती है। आम की खट्टी मीठी सब्जी पेट के पाचन के लिए बहुत अच्छा मन जाता है। यह सब्जी बच्चे और बड़े सभी को बहुत पसंद होती है। तो आइए जानते हैं केरी(आम) की सब्जी बनाने की विधि। (Keri ki sabji recipe)
 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Keri ki sabji recipe in Hindi

कच्चे आम(केरी) – 1/2 किग्रा
चीनी – 1 कप
सुखी लाल मिर्च – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
मेथी दाना – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच 
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Keri ki sabji recipe in Hindi

  • सबसे पहले कच्चे आम(केरी) का छिलका निकाल लीजिए, इसके बाद आम(केरी) का छोटे टुकड़ो में काटकर पल्प निकाल लीजिए, थोड़ा पल्प गुठली में भी रहने दीजिए।
  • एक पेन में पानी गर्म कीजिए और आम के पल्प और गुठली को गर्म पानी मे डालकर एक मिनट तक पकाने के बाद पानी से निकल लीजिए।
  • अब पेन में तेल डालकर गरम होने पर मेथी और लाल मिर्च का तड़का लगाने के बाद उबला आम का पल्प डालकर मिला दीजिए।
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर एक मिनट पकाने के बाद एक कटोरी पानी डालकर पकने दीजिए।
  • आम की सब्जी में जब उबाल आ जाये तब इसमे चीनी मिक्स कीजिए अब आम की सब्जी को चीनी घुलने ओर गाढ़ी होने तक पकाने के बाद गैस बंद करने के बाद आम की सब्जी में गरम मसाला मिक्स कर दीजिए।
  • खट्टी मीठी केरी (आम) की सब्जी (Keri ki sabji recipe) बनकर तैयार है। आम की खट्टी मीठी सब्जी को रोटी, पराठा, आलू की पूरी के साथ सर्व कीजिए।
 
 
यह खट्टी मीठी सब्जी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती हैं। गर्मी के मौसम में आम की सब्जी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह सब्जी शरीर के अंदर बढ़ती गर्मी को कम कर ठंडक देती है। यह सब्जी आप भी एक बार जरूर बनाये और सभी को खिलाएं। आप अपनी पसंद की डिश के बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food