आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि || gond ke laddu recipe in hindi

आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि || gond ke laddu recipe in hindi, Gond ke laddu image, गोंद के लड्डू फोटो, kitchenmasaala

 

गोंद के लड्डू को भारत मे ज्यादातर सर्दी के मौसम में बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए भारत के सभी घरों में गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe), पंजीरी, गुड़ तिल के लड्डू, मूंगफली की चिक्की, तिल की चिक्की, बादाम चिक्की, काजू चिक्की आदि चीजें बनाकर तैयार की जाती है। गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) भी ठंड से बचाव के लिए या जच्चा के लिए भी गोंद के लड्डू बनाकर तैयार कीजिए जाते हैं। गोंद के लड्डू को आप सभी सुबह के नाश्ते में गुनगुने दूध के साथ खाये यह दिन भर आपको एनर्जी से भरा रखेगा तो चलिए जानते है आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि। (Gond ke laddu recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for gond ke laddu recipe

गेहूँ के आटा – 1 कप
गोंद – 1/2 कप
बूरा – 2 कप
बादाम – 10 से 15
काजू – 10 से 15
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – 2 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make gond ke laddu recipe

  • सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए, जब घी गरम हो जाये तब उसमें गोंद डालकर धीमी आंच पर अल्ट पलट कर तल लीजिए।
  • गोंद को अंदर तक अच्छी तरह पकाने के लिए धीमी आंच पर ही तले नही तो गोंद कच्चा रह जायेगा, गॉड को टालने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • बाकी के बचे घी में गेहूँ के आटा डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर एक सौंधी सी महक आने तक भूनिए, आटे का रंग जब हल्का ब्राउन हो जाये तब आते को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर काजू ओर बादाम के बारीक टुकड़ो को गर्म घी में हल्का से भुनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • आटा जब हल्का ठंडा हो जाये तब गोंद को कूटकर आटे में मिक्स कीजिए, साथ ही बूरा, काजू, बादाम और इलायची पाउडर को आटे में मिलाकर मिक्सर बनाकर तैयार कीजिए।
  • मिक्सर को थोड़ा-थोड़ा उठाये और गोल लड्डू बनाकर तैयार कीजिए। लड्डू को आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा बना सकती है।
  • गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) को बनाने के बाद एक से दो घण्टे के लिए खुली हवा में रखें। बाद में गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) को आप एक एयर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, लड्डू को आप एक से दो महीनों तक कह सकते हैं।
 
 
 
 

Leave a comment