पाचन में एक दम आसान अजवाइन वाली अरबी || Arbi ki sukhi sabji Recipe in Hindi

पाचन में एक दम आसान अजवाइन वाली अरबी || Arbi ki sukhi sabji Recipe in Hindi, Arbi ki sukhi sabji Image

 

Arbi ki sukhi sabji Recipe in Hindi : अरबी की सब्जी एक भारतीय पारंपरिक सब्जी है। जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में अनेको तरीको से बनाया जाता है। आज में आप सभी को अरबी की सब्जी एक दम आसान सरल तरीके से बनाना बताने वाली हूँ। आप यह सब्जी बच्चों को टिफिन में भी दे सकती है यह कहने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है। अरबी को कुछ लोग घुइया तो कुछ लोग गागली के नाम से भी जानते हैं। अरबी के पत्तो को भी खाने में तरह-तरह की डिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Arbi ki sukhi sabji Recipe in Hindi

अरबी – 1/2 किग्रा
हरी मिर्च – 4
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़ी चम्मच/ जरूरत के अनुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Arbi ki sukhi sabji Recipe in Hindi

  • सबसे पहले अरबी का छिलका निकाल लीजिए, छिलका निकालने के बाद अरबी को गोल टुकड़ो में काट लीजिए और हरी मिर्च भी छोटे बारीक टुकड़ो में काट लीजिए।
  • अरबी को काटने के बाद एक बाउल में नमक मिक्स करने के बाद 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद अरबी को अच्छे से सारा नमक निकल जाने तक धोइए।
  • इसके बाद कुकर में तेल गरम कीजिए जब तेल गरम हो जाए तब उसमें अजवाइन को क्रश करके डालिए।
  • अजवाइन जब तड़ने लगे तब उसमें अरबी डालकर मिक्स कीजिए साथ ही सभी मसाले हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करने के बाद थोड़ी देर पकाए बाद में एक कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए ओर कुकर को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • जब कुकर ठंडा हो जाये तब उसका दक्कन खोलकर अरबी की सब्जी में गर्म मसाला और बारीक कटी हरी धनिया पत्ती मिक्स कीजिए।
  • गरमागरम अरबी की सब्जी बनकर तैयार है, अरबी की सब्जी को आप रोटी पूरी पराठा के साथ सर्व कीजिए।
 
 
अरबी की सब्जी को आमतौर पर अजवाइन के साथ ही बनाया जाता है जिससे अरबी पाचन में आसानी हो। आप भी गर्मी के मौसम में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परेज करते हैं तब यह सरल और आसान तरीके से अरबी की सब्जी घर मे बनांकर सभी को खिलाएं।
 

Leave a Comment

Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food Best Healthy Foods for Weight Loss