सेहत और स्वाद से भरपूर सत्तू के लड्डू || Sattu ke laddu ki recipe in Hindi

सेहत और स्वाद से भरपूर सत्तू के लड्डू || Sattu ke laddu ki recipe in Hindi, sattu ke laddu image, सत्तू के लड्डू

 

गर्मी के मौसम में आप सभी ने सत्तू का शरबत या सत्तू का मिल्क शेक तो जरूर पिया होगा लेकिन गर्मी के मौसम में खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे तब एक बार घर मे सभी को बनाकर जरूर खिलाए सत्तू के लड्डू। सत्तू के लड्डू राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत ही प्रसिद्ध है गर्मी के मौसम में यह सत्तू की मिठाई बहुत ही प्रचलित है। सत्तू में केल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में सत्तू को बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। तो आइए जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Sattu ke laddu ki recipe in Hindi

सत्तू – 500ग्राम
बूरा – 500 ग्राम
घी – 2 कप
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
पिस्ते – 1/2 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make Sattu ke laddu ki recipe in Hindi

  • एक कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए, जब घी गरम हो जाये तब आंच को धीमा कर दीजिए।
  • गर्म घी में सत्तू डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए, एक सौंधी सी महक आने तक भुनने के बाद गैस बंद कर दीजिए, अब सत्तू के मिक्सर को एक थाली में निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
  • काजू, पिस्ता, बादाम सभी को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • जब सत्तू का मिक्सर ठंडा हो जाये तब बूरा, इलायची पाउडर, बारीक टुकड़ो में कटे काजू, बादाम, पिस्ता डालकर मिक्स कीजिए।
  • इन सभी को मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा मिक्सर लेकर मन पसन्द आकार के लड्डू बनाकर तैयार कीजिए।
  • तैयार सत्तू के लड्डू को एक कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, आप सत्तूलड्डू को एक महीने भर तक स्टोर कर सकते हैं।
 
 
सत्तू के लड्डू रेसिपी आप सभी को पसन्द आए तो आप भी सत्तू के लड्डू बनाने के लिए यह रेसिपी फॉलो कीजिए, और हमे कमेंट करके जरूर बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी। ऐसी ही ओर जानकारी के लिए हमे facebook, instagram, twitter पर फॉलो कीजिये, इसके साथ ही kitchenmasaala.com पर जाये।
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food