आम की खट्टी मीठी चटनी || Aam ki chutney Recipe in Hindi

आम की खट्टी मीठी चटनी || Aam ki chutney Recipe in Hindi

 

आम वैसे तो बड़ो और बच्चों सभी को बहुत पसंद आता है आम से आप तरह – तरह व्यजंन बना सकते है जैसे आम का अचार, आम की सब्जी, ममैंगो शेक और आम की चटनी। ये सभी व्यजंन खाने में बहुत ही टेस्टी होते है। आज हम आपको बताएंगे कि आम की चटनी कैसे बनायी जाती है इस प्रकार बनी आम की चटनी को आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं यह चटनी आप पराठे रोटी या ब्रेड के साथ खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं – आम की खट्टी मीठी चटनी कैसे बनायी जाती है। ( Aam ki chutney Recipe in Hindi )
 
यह भी देखें :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aam ki chutney

आम = 1 – किलो
चीनी = 1 – किलो
लाल मिर्च पाउडर = 1/2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1 – पिंच
जीरा पाउडर = 1 – चम्मच
गरम मसाला = 1 – चम्मच
काला नमक = 1/4 – चम्मच
घी/रिफायड = 1 – 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
 

बनाने की विधि || How to make Aam ki chutney

  • सबसे पहले आम को धोकर अच्छे से सुखा ले।
  • जब आम का पानी अच्छे से सुख जाये तब सभी आम का छिलका निकाल लें। अब सभी आम को कदूकस कर ले।
  • एक पेन को गैस पर रखे और उसमे कदूकस किये आम डाल कर 1 मिनट धीमी आंच पर पकने दे।
  • तय समय के बाद इसमे चीनी मिक्स कर दे। अब आम को चलाते हुए चीनी घुलने तक पका लें।
  • जब चीनी घुल जाए तब इसमे सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्स कर दे।
  • जब आम अच्छे से पक जाए और चटनी थोड़ी गढ़ी होना शुरु हो जाये तब इसमे गरम मसाला मिक्स कर दे और थोड़ा पकने दे ओर घी या रिफायड डालकर मिला दे।
  • अब यह आम की खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार है जब यह चटनी ठंडी हो जाये तो किसी कंटेनर में भरकर रख दे।
 

Leave a Comment