आलू मटर की सूखी सब्जी || Aloo Matar ki Sabji Recipe

आलू मटर की सूखी सब्जी

 

आलू मटर की यह सुखी सब्जी बनाना बहुत ही आसान है यह सब्जी खास तौर पर बच्चों को बहुत ही पसंद आती है। साथ ही यह सब्जी बहुत ही हल्दी होती है। आप यह सब्जी रोटी, पूरी या पराठो के साथ खाये। आइये जानते हैं आलू मटर की सुखी सब्जी बनाने की रेसिपी।

    आवश्यक सामग्री    

●    मटर – 1 कप
●    आलू – 2 
●    हरी मिर्च – 1 से 2
●    लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
●    हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
●    धनिया पाउडर – 1 चम्मच
●    तेल – 2 चम्मच
●    जीरा – 1/4 चम्मच
●    गरम मसाला – 1/4 चम्मच
●    हरी धनिया – बारीक कटी
●    नमक – स्वादानुसार

    बनाने की विधि    

  • आलू का छिलका निकालकर मीडियम साइज का काट ले।
  • एक पेन में दो चम्मच तेल गर्म होने पर उसमे जीरा डालकर हल्का सा भुन ले।
  •  जीरा भुनने के बाद, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट इसमे डालकर मिला दे। साथ ही इसमे सभी मसाले लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिला ले।
  • जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब यह भूनकर तैयार है।
  • भुने मसाले में ताजा हरी मटर के दाने मिलाकर एक मिनट तक चलते हुए भून लें।
  • अब इसमें कटे आलू मिला दे और इसमे थोड़ा सा पानी डालकर ढककर पकाये।
  • जब आलू अच्छे से पक जाए और सब्जी से सारा पानी सोख जाए। तब यह आलू मटर की सूखी सब्जी बनकर तैयार है।
  • तैयार सब्जी में गरम मसाला और बारीक कटी हरी धनिया मिला दें।
  • आलू मत्र की यह सब्जी पराठे, रोटी या पूरी के साथ परोसें।

    खाने के फायदे    

  • आलू का सेवन करने से बीपी नॉर्मल रहता है। जो लोग बीपी से परेशान रहते हैं आलू का सेवन जरूर करे।
  • आलू पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज तथा पाचन शक्ति को ठीक करता है। अतः आलू का सेवन जरूर करे।
  • मटर केंसर, ह्रदय रोग और पाचन क्रिया को सही बनाये रखता है। मटर में विटामिन k भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अतः विटामिन k की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाता है
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food