क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज रेसिपी || french fry recipe in hindi

क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज रेसिपी || french fry recipe in hindi, french fry image, फ्रेंच फ्राइज फोटो, kitchenmasaala

 

फ्रेंच फ्राइज (French Fries Recipe) इस समय सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्नैक्स बना हुआ है। फ्रेंच फ्राइज (French Fries Recipe) बनाने की शुरुआत सबसे पहले बेल्जियम शहर से हुई। इसलिए आलू के इस कुरकुरे स्नैक्स को फ्रेंच फ्राइज नाम दिया गया। फ्रेंच फ्राइज खाने का कोई टाइम तो नही आपको जब भी हल्की फुल्की भूख लगे आप तभी फ्रेंच फ्राइज को बनाकर कहा सकते है। फ्रेंच फ्राइज को आप घर मे बर्थडे पार्टी या पिकनिक पर जाते समय भी ले जा सकते हैं। फ्रेंच फ्राइज को शाम की चाय या टमैटो सॉस के साथ परोसिए ये खाने में ओर भी ज्यादा टेस्टी लगेंगे। तो आइए जानते है फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि। (French Fries Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for French Fries Recipe

आलू – 3 (बड़े साइज में)
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
चाट मसाला – 1/4 चम्मच
टमैटो सॉस – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
तेल – फ्राई करने के लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make French Fries Recipe

  • सबसे पहले आलू को छीलकर लम्बे पतले-पतले पीस में काट लीजिए।
  • एक पैन में पानी को उबाल आने तक गर्म कीजिए जब पानी मे उबाल आ जाये तब पानी में नमक और कटे आलू को  डालकर 4 से 5 मिनट के लिए उबाल लीजिए।
  • अब आलू को पानी से निकाल कर एक छननी में रख दीजिए, आलू से जब सारा पानी निकल जाए तब उन्हें कपड़े से पोछ लीजिए।
  • कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का सा फ्राई कर लेने के बाद आलू को एक प्लेट में निकाल लीजिए। (नोट : आलू को डीप फ्राई नही करना है।)
  • इसके बाद आलू को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए, जिससे फ्रेंच फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बने।
  • इसके बाद कड़ाही में तेल गरम कीजिए और फ्रिज से निकले आलू को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कीजिए, फ्रेंच फ्राइज (French Fries Recipe) बनकर तैयार है इन्हें एक टिशू पेपर पर निकाल लीजिए।
  • अब क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज (French Fries Recipe) बनकर तैयार है, अब इन्हें एक प्लेट में निकालिए काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर टमैटो सॉस के साथ परोसिए।
 

Leave a Comment