गेहूं के आटे का हलवा बनाने की विधि || Aate ka halwa recipe in hindi

गेहूं के आटे का हलवा बनाने की विधि || Aate ka halwa recipe in hindi, Aate ka howa image, आटे का हलवा फोटो, kitchenmasaala

 

भारतीय मीठे व्यजनों में गेहुँ के आटे का हलवा (Aate ka halwa recipe) बहुत ही आम है। उत्तर भारत मे विशेष रूप से आटे का हलवा पंजाब से सबंधित है यह पर आटे के हलवे (Aate ka halwa recipe) को गुरुद्वारे में लंगर में परोसा जाता है। आटे के हलवे (Aate ka halwa recipe) को आप सर्दी के मौसम में बनाकर परिवार में सभी को खिलाएं यह स्वादिष्ट होने के साथ ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने का काम करता है। आप आटे के हलवे (Aate ka halwa recipe) को गुड़ या चीनी दोने के साथ बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं गेहुँ के आटे का हलवा बनाने की विधि। (Aate ka halwa recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aate ka halwa recipe

गेहुँ का आटा – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
घी – 1/2 कप
ड्राई फ्रूट्स – किशमिश, काजू, बादाम
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Aate ka halwa recipe

  • गेहुँ के आटे का हलवा (Aate ka halwa recipe) बनाने के लिए कड़ाही में आधा घी डालकर गरम कीजिए।
  • जब घी गरम हो जाये तब कड़ाही में गेहुँ का आटा डालकर लगातार चलाते हुए भूनिए।
  • आटे को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भूनिए, जब आटे से सौंधी सी महक आनी शुरू हो जाये।
  • आटे के भुनने के बाद आटे में तीन कप पानी और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाए जिससे हलवे में कोई गुठलियां न पड़ें।
  • आटे के हलवे (Aate ka halwa recipe) की जब सारी गुठलियां खत्म हो जाये तब हलवे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाए।
  • काजू, बादाम को पहले से ही बारीक काटकर रख लीजिए, हलवा जब गाढ़ा हो जाये तब हलवे में बाकी का बचा घी और काजू बादाम किशमिश मिक्स कर दीजिए।
  • जब हलवा गाढ़ा हो जाये और कड़ाही के किनारों से न चिपके तब गैस बंद कर दीजिए।
  • गेहुँ के आटे का हलवा (Aate ka halwa recipe) बनकर तैयार है, ठंड के मौसम में आटे के हलवे (Aate ka halwa recipe) को गरमागरम परोसे।
 

Leave a Comment

Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू Instant Rava Idli Recipe : रवा इडली के अनजाने तथ्य Pregnancy me Sukha Nariyal khane ke Fayde : गर्भावस्था के लिए सुखा नारियल क्यों फायदेमंद है?