कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि || Mango murabba recipe in Hindi

Mango murabba recipe in Hindi, Mango murabba

 

Mango murabba recipe : गर्मी का मौसम यानी आम का सीजन आ चुका है गर्मी के मौसम में आम मार्केट में सभी जगह मिल जाते हैं। यदि आप को भी आम से बनी डिश बहुत पसंद है तो आम के सीजन में कच्चे आम का मुरब्बा बनाकर जरूर रख लीजिए। क्योकि आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) पराठा, पूरी और रोटी के साथ खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है बच्चों को आम का मुरब्बा बहुत पसंद होता है तो आइए जानते हैं कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि। (Mango murabba recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango murabba recipe

कच्चा आम – 1 किलो
चीनी – 4 कप
दालचीनी – 2 से 3
इलायची – 4 (कुटी हुई)
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango murabba recipe

  • कच्चे आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर सूखे कपड़े से पोछकर चील लीजिए।
  • आम को छिलने के बाद मन चाहे आकार में काट लीजिए।
  • एक पैन में पानी रखकर उसे उबलने के लिए गैस पर रखे, पानी उबाल आने के बाद कटे आम को डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • जब आम हल्का उबल जाए, तो उसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए  रख दीजिए।
  • उबले आम के ठंडा होने के बाद आम की एक छलनी में डालकर पानी अलग निकाल दीजिए।
  • पानी निकालने के बाद एक बाउल में आम और चीनी मिलाकर एक घंटे के लिए ढक्ककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म करे, पैन हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें आम और चीनी के मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • जब चीनी अच्छी तरह से पिघल हो जाए, तो उसमें दालचीनी और इलायची डाल दीजिए।
  • आम और चीनी के अच्छी तरह से पकने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • कच्चे आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) बनकर तैयार है आम मुरब्बा (Mango murabba recipe) जब हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे एयर टाइट डब्बे में रखकर महीनों तक पुरी, पराठा या रोटी के साथ खाएं।
 

Leave a Comment

Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू Instant Rava Idli Recipe : रवा इडली के अनजाने तथ्य Pregnancy me Sukha Nariyal khane ke Fayde : गर्भावस्था के लिए सुखा नारियल क्यों फायदेमंद है?