मूली की सब्जी या मूली की सुखी सब्जी ओर खाने के फायदे (Mooli ki sabzi recipe and health benefits of mooli ki sabzi)

मूली की सब्जी या मूली की सुखी सब्जी ओर खाने के फायदे (Mooli ki sabzi recipe and health benefits of mooli ki sabzi

 

मूली भले ही एक मामूली सब्जी है लेकिन यह औषधिय गुणों से भरपूर है हालांकि ज्यादातर लोग मूली को देख कर शक्ल बनाने लगते हैं। आप मूली को अपनी डाइट में विभिन प्रकार के व्यंजन बनाकर शामिल कर सकते हैं। आप मूली से मूली की सब्जी, मूली का अचार, मूली की सलाद या मूली के पराठे बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सभी व्यंजनो को बनाने के हमारे आर्टिकल को आगे पढ़ें ओर जाने मूली को खाने के स्वास्थ्य के लिए फायदे जाने। आइए जाने मूली की सब्जी या मूली की भजिया बनाना।
(Mooli ki sabzi recipe in hindi)

   आवश्यक सामग्री                                    

●   आधा किलो मूली
●   3 – 4 हरी मिर्च
●   1 – टमाटर
●   एक छोटा टुकड़ा अदरक
●   7 – 8 लहसुन की कलिया
●   1/2 – चम्मच जीरा
●   1/2 – चम्मच राई
●   1/2 – चम्मच हल्दी पाउडर
●   1/2 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर
●   1 – चम्मच धनिया पाउडर
●   1 – बड़ा चम्मच तेल
●   एक चुटकी हींग
●   स्वादानुसार नमक

   बनाने की विधि                                      

  • सबसे पहले मूली को धोकर छिल ले अब इन सभी मूली को थोड़ा मोटा मोटा ही काट ले।
  • सभी कटी मूली को कुकर में डालकर उसमे नकम, आधा चम्मच हल्दी पाउडर ओर एक कप पानी डालकर कुकर में तीन सीटी आने तक पका लें।
  • जब कुकर ठंडा हो जाये तो सभी मूली को ठंडा होने के लिए कुकर से निकल ले।
  • जब उबली मूली ठंडी हो जाये तब मूली को दबाकर सारा पानी निकाल ले।
  • हरी मिर्च, अदरक, लहसुन ओर टमाटर को बारीक काट ले।
  • अब एक पेन या कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें एक चुटकी हींग डालकर जीरा और राई को चटकने तक भून लें।
  • इसके बाद इसमे बारीक कटे टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर भून लें।
  • जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब इसमे उबली मूली डालकर मिल दे ओर धीमी आंच पर करछुल की सहायता से चलते हुए भून लें।
  • मूली से जब सारा पानी सोख जाए तब यह सुखी मूली या मूली की भुजिया बनकर तैयार है।
  • दाल रोटी के साथ मूली की सब्जी को सर्व करें।

   खाने के फायदे                                        

  • मूली में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड, विटामिन सी ओर एंथोकाइनिन पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी को कैंसर से बचाते हैं।
  • मूली वजन कम करने के साथ साथ पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
  • मूली खाने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती हैं।
  • खट्टी डकारें, जलन और पीलिया में मूली खाने से राहत मिलती है नियमित खाने से इन सभी रोगों से निजात मिलती है।

 

##यदि हमारे पेज में किसी प्रकार के सुधार की जरूरत है, तो अपना सुझाव हमे जरूर दे और हमारे साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए Follow बटन को दबा कर आपके अपने ब्लॉग Kitchen Masaala को Follow जरूर करे।
    ## मैंने अपना अनुभव अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी तक पहुँचने की कोशिश की है, कृपया अपना हर प्रकार का फीडबैक हमारे साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

 

 

Leave a Comment