पालक का सूप बनाने की विधि || Palak soup Recipe in Hindi

 
पालक का सूप बनाने की विधि || Palak soup Recipe in Hindi,पालक का सूप फोटो

 

पालक का सूप घर मे बहुत ही कम समय मे बनने वाला एक भारतीय व्यंजक है। यह सूप खाने में स्वादिष्ट होने के साथ – साथ पोषक तत्वों जैसे आयरन की मात्रा से भरपूर होता है। खाने से पहले गरमा गरम पालक का सूप पी सकते हैं। तो चलिए जानते है पालक का सूप बनाने की विधि।
 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Palak soup Recipe in Hindi

पालक – 200 ग्राम
प्याज – 1 
लहसुन – 2 से 3 कलियां
बेसन – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
तेज पत्ता – 1
बटर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 
 

बनाने की विधि || How to make Palak soup Recipe in Hindi

  • सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर साफ कर ले जब पालक का पानी निकल जाए तब पालक को बारीक काट ले।
  • लहसुन और प्याज को बारीक काट ले।
  • एक पैन में बटर डालकर गरम करे जब बटर गर्म हो जाये तब इसमे तेज पत्ता डालकर भुनने के बाद लहसुन और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने।
  • जब प्याज और लहसुन अच्छे से फ्राई हो जाये तब इसमे बारीक कटा पालक डालकर मिक्स कर दे।
  • इसके बाद पालक में काली मिर्च पाउडर, नमक, बेसन, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दे।
  • तय समय के बाद जब पालक का पानी सूख जाए तब गैस बंद कर दे और मिक्सर को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब यह मिक्सर ठंडा हो जाये तब इसे मिक्सी ब्लेंडर में डालकर पीस ले।
  • यदि यह सूप ज्यादा गाढ़ा हो जाये तब इसमे थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर मिक्स कर दे।
  • आप अपने टेस्ट के अनुसार सूप को क्रीम या चीज़ के साथ सर्व करें।
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food