ब्रेड का हलवा रेसिपी || Bread ka Halwa recipe in Hindi

ब्रेड का हलवा रेसिपी || Bread ka Halwa recipe in Hindi, Bread Halwa image, ब्रेड हलवा फोटो

 

हलवा खाना तो सभी को बहुत पसंद होता है। आज हम आप सभी को ब्रेड का हलवा बनाने के बक़र्बमे बताने वाले है। ब्रेड का हलवा आप ताजी या बासी बची हुई ब्रेड से भी बना सकते हैं। ब्रेड का हलवा हैदराबाद की एक फेमस मिठाई है जिसे उत्तर भारत मे ब्रेड का हलवा ओर दक्षिण में टोस का हलवा के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं ब्रेड का हलवा बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredientes for Bread ka Halwa recipe in Hindi

ब्रेड स्लाइड – 10
दूध – 1 कप
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)
घी – 2 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – बादाम, काजू, किशमिश
 
 

बनाने की विधि || How to make Bread ka Halwa recipe in Hindi

  • ब्रेड को छोटे टुकड़ो में तोड़ लीजिए, कड़ाही में घी गर्म कीजिए, घी गरम होने के बाद ब्रेड के टुकड़ो को हल्का ब्राउन होने तक भूनिए।
  • भुने ब्रेड में दूध और चीनी मिक्स कीजिए, चीनी घुलने पर इलायची पाउडर भी मिक्स कीजिए।
  • काजू, बादाम को पहले से ही काटकर रख लीजिए आप चाहे तो किशमिश को हल्का सा घी में रोस्ट कर सकते है या इसे ऐसे ही हलवे में मिक्स कर सकते हैं।
  • ब्रेड के हलवे को लगातार चलाते हुए पकाए, जब हलवे से घी अलग होने लगे तब हलवे मे काजू, बादाम, किशमिश डालकर मिक्स  डालकर मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • ब्रेड के हलवे को प्लेट में ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और सर्व करें।
 
 
ब्रेड वे हलवे को आप गरमा गरम या ठंडा होने के बाद भी सर्व कर सकते हैं। यदि आप भी घर मे ब्रेड का हलवा बना रहे है तब यह रेसिपी स्टेप टू स्टेप फॉलो करें और अपनी पसंद की रेसिपी के बारे में हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food