झटपट बनने वाला स्नैक्स झाल मुरी रेसिपी || Jhal Muri recipe in Hindi

झटपट बनने वाला स्नैक्स झाल मुरी रेसिपी || Jhal Muri recipe in Hindi, Jhalmuri Image, झालमुरी फोटो

 

झालमुरी कोलकाता का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्नैक्स है। अगर हम कभी झालमुरी खाना हो तब हम कोलकाता तो नही जा सकते लेकिन कोलकाता जैसी झालमुरी हम घर पर जरूर बना सकते हैं। झालमुरी बनाना बहुत ही आसान है आप कुछ ही मिनटों में झालमुरी बनांकर तैयार कर सकते हो। तो आइए जानते हैं झालमुरी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Jhal Muri recipe in Hindi

मुरमुरे – 3 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
प्याज – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
उबला आलू – 1 उबला हुआ
मूंगफली – 3 से 4 चम्मच
सेव – 3 से 4 चम्मच
इमली की चटनी – 1 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Jhal Muri recipe in Hindi

  • सबसे पहले उबले आलू को बारीक टुकड़ो में काट लीजिए, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए।
  • एक बाउल में मुरमुरे लीजिए, उसमे गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिए।
  • बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च, मुंगफली, आलू, इमली का पल्प, घी, सेव सभी को मुरमुरे में डालकर अच्छे से मिलाइए।
  • झालमुरी बनकर एक दम तैयार है। इसे सर्व कीजिए।
 
 
मुरमुरे में काफी सारे चटपटे मसलो को मिलाकर तैयार किया गया झालमुरी का स्वाद वास्तव में बहुत ही टेस्टी और चटपटा होता है। यह एक सिंपल ओर बहुत ही कम समय मे तैयार हो जाने वाला स्नैक्स है। जिसे आप यह रेसिपी स्टेप टू स्टेप फॉलो करके बना सकते हो।
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food