स्वादिष्ट और पौष्टिक मिक्स वेज रायता || Mix Veg Raita recipe in hindi

स्वादिष्ट और पौष्टिक मिक्स वेज रायता || Mix Veg Raita recipe in hindi, Mix Veg raita image, kitchenmasaala
मिक्स वेज रायते को ताजा ठंडी दही, ताजा सब्जियों और कुछ भारतीय मसालों से बनाया जाता है। मिक्स वेज रायते को आप अपनी पसंद की किसी भी सब्जी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। मिक्स वेज रायता स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है। मिक्स वेज रायते को आप झटपट बनाकर तैयार कर सकते हो । तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट और पौष्टिक मिक्स वेज रायता बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredientes for Mix Veg Raita recipe 

दही – 2 कप
खीरा – 1
टमाटर – 1
आलू – 1 (उबला हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
पुदीना – 2 चम्मच (सूखा हुआ)
हरी मिर्च – 2 
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Mix Veg Raita recipe 

  • सबसे पहले एक बाउल में दही को डालकर फेट लीजिए।
  • खीरे का छिलका निकाल कर बारीक टुकड़ो में काटीए, टमाटर और उबले आलू को भी बारीक टुकड़ो में काट लीजिए।
  • फेटे दही में बारीक कटी सभी सब्जियों को मिक्स कीजिए, साथ ही दही में नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर दही में अच्छे से मिला दीजिए।
  • मिक्स वेजिटेबल रायता बनकर तैयार है मिक्स वेजिटेबल रायते के ऊपर बारीक कटी हरी धनिया और पुदीना की पत्तियां डालकर अपने मनपसंद खाने के साथ परोसिये।
 

Leave a Comment

Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू Instant Rava Idli Recipe : रवा इडली के अनजाने तथ्य Pregnancy me Sukha Nariyal khane ke Fayde : गर्भावस्था के लिए सुखा नारियल क्यों फायदेमंद है?