ओड़िशा का प्रसिद्ध पखाल भात बनाने की विधि || pakhala bhata recipe in hindi

ओड़िशा का प्रसिद्ध पखाल भात बनाने की विधि || pakhala bhata recipe in hindi, pakhala bhata image, पखाल भात फोटो,Kitchenmasaala

 

पखाल भात ओडिशा की पारंपरिक डिश में से एक है। पखाल भात को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है पखाल भात पेट को ठंडा करने के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में पखाल भात को खाने में शामिल किया जाता है। पखाल भात खाने में बहुत टेस्टी होता है। साथ ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।
 
भारत की हाल ही में नवनिर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ओडिशा से आती है इसलिए राष्ट्रपति भवन के भोजन मेन्यू में पखाल भात को शामिल किया गया है। हालांकि पखाल भात राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु की पसंदीदा डिश में शामिल हैं। सेहत से भरपूर पखाल आंतो में होने वाले सक्रमण को रोकता है। ओड़िशा का प्रसिद्ध पखाल भात बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredientes for pakhala bhata 

चावल – 2 कप
दही – 1 कप
अदरक – 1 इंच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
कढ़ी पत्ता- 5 से 6
सरसो के दाने – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make pakhala bhata 

  • सबसे पहले चावल को धोकर उबाल लीजिए, उबले चावल को किसी बड़े बाउल में निकाल लीजिए।
  • उबले चावल में दही, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिक्स करके कुछ देर के रात भर के लिए रख दीजिए।
  • एक पैन में तेल गरम कीजिये जब तेल गरम हो जाए तब तेल में कढ़ी पत्ता, सरसो के दाने, अदरक डालकर तड़का तैयार कर लीजिए।
  • तैयार तड़के को चावल दही के मिक्सर में मिला दीजिए, तड़का निकलने के बाद धनिया की पत्तियां डालल दीजिए।
  • पखाल भात बनकर तैयार है, नीबू का रस डालकर पखाल भात को परोसिए।
 
 
आप सभी को यह पखाल भात रेसिपी पसन्द आये तो इस रेसिपी को शेयर जरूर करे। पखाल भट बनाने के लिए हमारी रेसिपी को स्टेप टू स्टेप फॉलो करें। इसी तरह की ओर जानकारी के लिए Kitchenmasaala के साथ जुड़ें।
 

Leave a Comment

Mumbai’s Famous Street Food Best Healthy Foods for Weight Loss Holi Sweets Recipes in Hindi : होली पर कौन सी खास मिठाई बनाई जाती है? Coconut Gujiya Recipe in Hindi : होली पर बनाएं पारंपरिक नारियल गुजिया Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर