सर्दी के मौसम मे किसी जड़ी बूटी से कम नही ये गोंद का हलवा || Gond ka halwa recipe in Hindi

सर्दी के मौसम मे किसी जड़ी बूटी से कम नही ये गोंद का हलवा || Gond ka halwa recipe in Hindi, Gond ka halwa image, गोंद का हलवा फोटो, kitchenmasaala

 

 
सर्दी के मौसम में गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपको थकान और अनिद्रा से भी दूर रखता है। रोज सुबह दूध के साथ गोंद के हलवे का सेवन करने से पुराने से पुराण जोड़ो का दर्द, कमर दर्द छूमंतर हो जाएगा। आप यह गोंद का हलवा एक बार बनाकर 7 से 8 दिन तक कह सकते हो। गोंद का हलवा राजस्थान की स्वीट डिश है। जो जाड़े के मौसम में खाना बहुत ही फायदेमंद होता है तो चलिए जानते हैं गोंद का हलवा बनाने की विधि। (Gond ka halwa recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Gond ka halwa recipe

गोंद – 1/2 कप
आटा – 1/2 कप
बेसन 1/2 कप
घी – 1 कप
सुख नारियल – 1/2 कप (कदूकस किया)
बादाम – 6 से 7 
काजू – 6 से 7
पिस्ते – 5 से 6
इलायची पाउडर – 1/2 कप
गुड़ – 1 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make Gond ka halwa recipe

  • गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) बनाने के लिए सबसे पहले सूखे नारियल को कद्दूकस कर लीजिए, बादाम, काजू, पिस्ते को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • गैस पर कड़ाही को गर्म कीजिए, कड़ाही जब गर्म हो जाये तब उसमें कद्दूकस किया नारियल, छोटे टुकड़ो में कटे बादाम, काजू, पिस्ते को हल्का सा रंग बदलने तक भुनने के बाद कड़ाही से एक प्लेट में निकाल ले।
  • एक पैन में एक कप गुड़ और तीन कप पानी, इलायची पाउडर डालकर गुड़ चलने तक चाशनी को पकाये, जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तब गैस बंद कर दे।
  • अब इसी कड़ाही में आधा कप घी गरम कीजिए घी जब पिघल जाए तब गोंद को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लीजिए, भुने गोंद को कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • गोंद निकालने के बाद बचे घी में बाकी का घी डालकर गरम कीजिए, गर्म घी में आधा कप गेहूँ के आटा और बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूरा रंग होने तक भून लीजिए।
  • जब आता भून कर भूरे रंग का हो जाए तब आटे में गुड़ की चाशनी डालकर मिलाये, लगातार चलाते हुए हलवे को पकाये जब हलवा पहने लगे तब हलवे में गोंद मिलाए।
  • गोंद डालने के बाद जब हलवे से घी अलग निकलने लगे तब गैस बंद कर दीजिए, अब हलवे में भुने काजू, बादाम, पिस्ते और कद्दूकस किया नारियल मिक्स कर दीजिए।
  • गरमागरम गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) बनकर तैयार है, गोंद के हलवे  (Gond ka halwa recipe) को सुबह के समय खाए यह हलवा थकान, कमर दर्द से राहत दिलाता है।
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food