गुड़ का पराठा बनाने की विधि || Gur ka paratha Recipe in Hindi

गुड़ का पराठा बनाने की विधि || Gur ka paratha Recipe in Hindi, गुड़ का पराठा फोटोi
सर्दी के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गुड़ से आप गुड़ तिल के लड्डू, गुड़ की खीर, गुड़ की चाय और शेक आदि व्यजंक बना सकते हैं। गुड़ का पराठा नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह पराठा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ का पराठा आप त्यौहार पर बहुत ही कम समय मे बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है तो आइए जानते हैं गुड़ का पराठा कैसे बनाया जाता है।
 
यह जरूर पढ़ें : 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Gur ka paratha Recipe in Hindi

गेहूं का आटा – 2 कप
गुड़ – 1/4 कप
घी – 3 से 4 चम्मच
बादाम का पाउडर – 3 से 4 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
यह जरूर पढ़ें : 
 

बनाने की विधि || How to make for Gur ka paratha Recipe in Hindi

  • सबसे  पहले आटे को एक बाउल में निकाल ले, आते में एक चम्मच घी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करने के बाद गुनगुने पानी से आटा गूथकर तैयार कर दे।
  • गुथे आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दे।
  • पराठे की स्टफिंग के लिए गुड़ को कूटकर बारीक कर ले।
  • इसके बाद गुड़ में बादाम पाउडर और इलायची का पाउडर मिक्स कर दे।
  • गुथे आटे से लोइया तोड़ ले और एक लोई को बेलकर थोड़ा सा घी लगाने के बाद गुड़ का मिक्सर भरकर चारो ओर से बंद करने के बाद फिर से आटे की लोई बनाकर पराठा बेल लें।
  • तवा गर्म करने के बाद तवे पर बेल पराठा डालकर हल्का हल्का घी लगाकर सेक ले।
  • जब पराठा अच्छे से पक जाए तो ऐसे एक प्लेट में निकल ले इसी प्रकार बाकी के सभी पराठे बनाकर तैयार कर ले।
  • तैयार पराठे को आप गरमागरम मखन लगाकर दूध के साथ सर्व करें।
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food