Sirka – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Tue, 18 Feb 2025 12:00:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Sirka – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 कांजी का पानी बनाने की विधि || Kanji ka pani recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html#comments Tue, 18 Feb 2025 05:02:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/11/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
Kanji ka pani recipe in Hindi, Kanji ka pani recipe

 

Kanji ka pani recipe in Hindi : होली का त्यौहार बहुत ही नजदीक है ये तो आप सभी जानते हैं कि होली का त्यौहार स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों के बिना बिल्कुल अधूरा से लगता है। कई बार मेवों से बनी मिठाईया ओर स्वादिष्ट पकवान खाकर हमे अपच या पेट से जुड़ी कई समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है। तो ऐसे में होली के त्यौहार पर पकवानों और मिठाइयों के साथ-साथ ये कांजी का पानी बनाना भी बहुत जरूरी है। कांजी का पानी आपके हाजमे को दुरुस्त रख आपको पेट की समस्याओ से बचाता है तो आइए जानते हैं कांजी का पानी बनाने की विधि। 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Kanji ka pani recipe in Hindi

काली गाजर – 250 ग्राम
पानी – 5 लीटर
राई – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to makeKanji ka pani recipe in Hindi

  • कांजी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले पहले 5 लीटर पानी को उबाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • कटी गाजर को टुकड़ो मिट्टी की हांडी में डालकर उसमे उबला पानी मिला दीजिए।
  • हांडी में पानी डालने के बाद हींग, राय पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स कीजिए।
  • सभी मसाले मिक्स करने के बाद हांडी का ढक्कन बन्द करके ऊपर से कोई सूती कपड़ा बांध दीजिए।
  • हांडी को 4 से 5 दिन हल्की धूप दिखाए, हल्की धूप दिखाने से गाजर की कांजी स्वादिष्ट बनती है।
  • तय समय के बाद कांजी का पानी बनकर तैयार है, हाड़ी का ढक्कन खोले और कांजी को एक गिलास में डालकर परोसे।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html/feed 1 106
जामुन का सिरका बनाने की विधि || Jamun ka Sirka Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi-2.html https://kitchenmasaala.com/2023/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi-2.html#respond Sat, 08 Jul 2023 12:43:00 +0000 Read more

]]>
जामुन का सिरका बनाने की विधि || Jamun ka Sirka Recipe in Hindi, jamun ka sirka
Jamun ka Sirka Recipe : जामुन के फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। जामुन का फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन का सिरका पेट सम्बन्धित समस्याओं से निजात दिलाता है। जामुन के सिरके (Jamun ka Sirka Recipe) में ऑक्सलिक एसिड, गैसिक एसिड पेट की कब्ज को दूर करने में सहायक है। साथ ही जामुन के सिरके में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल शरीर मे शुगर लेवल को कम करता है। जामुन के सिरको को आप घर मे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन का सिरका बनाने की विधि। (Jamun ka Sirka Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Jamun ka Sirka Recipe

जामुन – 500 ग्राम
पानी – 1 लीटर
शक्कर – 1 कप(वैकल्पिक)
 
 

बनाने की विधि || How to make Jamun ka Sirka Recipe

  • जामुन का सिरका (Jamun ka Sirka Recipe) बनाने के लिए जामुन को अच्छी तरह से धो लें और सुखाने के लिए एक छननी में रखें।
  • एक बाउल में एक लीटर पानी को उबाल आपने तक गर्म करे, पानी मे उबाल आने के बाद जामुन को पानी मे दाल दीजिए।
  • जामुन को मध्यम आंच पर गलने तक पकाएँ, यह लगभग 15-20 मिनट लग सकता है।
  • जामुन जब अच्छे से पक जाए तब गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दीजिए।
  • जब मिश्रण पूरी तरह से ठंडा हो जाए, उसे एक छाननी से छान लें और इसे एक स्टेरिलाइज्ड बर्तन में रखें।
  • अब शक्कर को मिश्रण में मिलाएं, और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • जामुन का सिरका (Jamun ka Sirka Recipe) धूप में 2 से 3 हफ्तों तक रखें और रोजाना बार बार मिलाएं।
  • आपका जामुन का सिरका (Jamun ka Sirka Recipe) तैयार है। इसे बंद करके स्टोर करें और उपयोग करें।
 
यह जरूर पढ़ें : ब्राउनी रेसिपी।
 
ध्यान दें: जामुन के सिरके (Jamun ka Sirka Recipe) में शक्कर का उपयोग वैकल्पिक है। आप अपने स्वाद के अनुसार शक्कर इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे शक्कर के बिना भी बना सकते हैं। शक्कर का उपयोग सिरके को मीठा बनाने के लिए किया जाता है और यह आपकी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi-2.html/feed 0 7
गाजर की कांजी बनाने की विधि || Gajar ki kanji recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/08/gajar-ki-kanji-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/08/gajar-ki-kanji-recipe-in-hindi.html#respond Fri, 05 Aug 2022 15:04:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/08/05/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
 
गाजर की कांजी बनाने की विधि || Gajar ki kanji recipe in Hindi, Gajar kanji image, kitchenmasaala

 

गाजर की कांजी उत्तर भारत में होली के अवसर पर बनाया जाने वाला एक खास स्वादिष्ट पाचक पेय है। यह रेसिपी जाड़े के मौसम में कभी भी बनाकर तैयार कर सकते हो। गाजर की कांजी पेट सम्बन्धी समस्याओं को काफी हद तक कम करती है। कांजी स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होती है। तो आइए जानते हैं गाजर की कांजी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Gajar ki kanji

काली गाजर – 250 ग्राम
पानी – 5 लीटर (उबला हुआ)
राई पाउडर – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Gajar ki kanji

  • सबसे पहले गाजर को धोकर साफ कर लीजिए, इसके बाद गाजर को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • गाजर के टुकड़ो को एक मिट्टी की हांडी में डालकर उसमे उबला पानी मिला दीजिए।
  • उबला पानी डालने के बाद हींग, राई पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिला दीजिए।
  • पानी मे सभी मसाले मिलाने के बाद हांडी का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • इस हांडी को 4 से 5 दिन हल्की धूप में रखिए, गाजर की कांजी को धूप में रखने से कांजी स्वादिष्ट बनती है।
  • स्वादिष्ट गाजर की कांजी बनकर तैयार है, हाड़ी का ढक्कन होलकर गंजी को गिलास में डालकर सर्व कीजिए।
 
 
गाजर की कांजी को आप सभी घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हो। आप भी गाजर की कांजी बनाने के लिए यह रेसिपी स्टेप टू स्टेप फॉलो करें। इसी तरह की ओर जानकारी के लिए आपके अपने Kitchenmasaala पर जाये।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/08/gajar-ki-kanji-recipe-in-hindi.html/feed 0 282
जामुन का सिरका बनाने की विधि || Jamun ka sirka recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2022/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi.html#respond Sat, 02 Jul 2022 18:59:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/07/02/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e Read more

]]>
जामुन का सिरका बनाने की विधि || Jamun ka sirka recipe in hindi, Jamun sirka image, जामुन का सिरका फोटो

 

Jamun ka Sirka : जामुन के सिरका को आप बहुत ही आसान तरीके से घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस समय जामुन का सीजन चल रहा है तो आपके काले जमीन आसानी से बाजार में मिल जायेंगे। जामुन से बना सिरका बहुत ही गुणकारी होता है। यह कई बीमारियों से हमारे शरीर को निजात मिलती है। तो आइये जानते हैं काले जामुन का सिरका बनाने की विधि। (jamun ka Sirka Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredientes for Jamun ka sirka recipe in hindi

जामुन – 1 किग्रा
नमक – स्वादानुसार
पानी – स्वादानुसार
सुखी लाल मिर्च – 4 से 5
 
 

बनाने की विधि || How to make Jamun ka sirka recipe in hindi

  • सिरका बनाने के लिए सभी काले जामुन को साफ पानी से धोने के बाद जामुन को साफ कपड़े से पोछ लीजिए।
  • एक मिट्टी का बर्तन लीजिए उसमें साफ धुले जामुन नमक और पानी डालकर ढक कर साफ कपड़े से बांध दीजिए।
  • अब इस बर्तन को 1 से 2 महीने के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद  जामुन का सिरका बनकर तैयार है ऐसे साफ सूती कपड़े में छानने के बाद एक काँच की बोतल में भरकर सुखी लाल मिर्च डालकर बोतल का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • अब जामुन का सिरका खाने के लिए तैयार हैंI जामुन के सिरके में आप हरी मिर्च, मूली, प्याज , गाजर , सिंघाड़ा के टुकड़े डालकर खाये।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/07/jamun-ka-sirka-recipe-in-hindi.html/feed 0 317
गन्ने का सिरका बनाने की विधि || Sugarcane sirka recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2022/06/sugarcane-sirka-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/06/sugarcane-sirka-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 26 Jun 2022 03:40:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/06/26/%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e Read more

]]>
गन्ने का सिरका बनाने की विधि || Sugarcane sirka recipe in hindi, sugarcane sirka image, गन्ने का सिरका फोटो

 

घर पर सिरका मिट्टी के घडे में बनाकर तैयार किया जाता है। मिट्टी के घडे में गन्ने का रस दो से तीन महीनों के लिए भरकर रखा जाता है। पुराने समय मे गन्ने के सिरके का उपयोग की दवाइयों के रूप में किया जाता था। उस समय गन्ने का सिरका की बीमारियों का रामबाण इलाज हुआ करता था, लेकिन आज के समय मे सिरके का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। गन्ने से रस के सिरके के गर्मीयो में लू से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करता है। गन्ने का सिरका त्वचा से सम्बंधित परेशानिया, बीपी, लो सुगर की दिक्कत, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में, पेट दर्द, किडनी की पथरी आदि बीमारियों कुछ हद तक फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं गन्ने का सिरका बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Sugarcane sirka recipe in hindi

गन्ने का रस – 1 लीटर
लोहे की कील – 2 
 
 

बनाने की विधि || How to make Sugarcane sirka recipe in hindi

  • सबसे पहले गन्ने को लीजिए, गन्ने के रस को साफ छननी से छानकर किसी मिट्टी के घडे में भरकर लीजिए।
  • घडे को ढककर किसी कपड़े से अच्छे से बांध दीजिए, जिससे घडे के अंदर हवा नही जा पाए।
  • इसके बाद इस मिट्टी के घडे को किसी गर्म स्थान पर 2 महीनों के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के के बाद सिरके को चेक कीजिए, गन्ने के रस का कलर बदल गया है और तेज तीखी गन्ध भी आने लगती तो सिरका बनकर तैयार है।
  • तैयार सिरके को किसी प्लास्टिक के कन्टेनर में सूती कपड़े से छानकर रख लीजिए।
  • तैयार सिरके में हरी मिर्च और मूली को काटकर सूखने के बाद डालिये जब ये सिरके में डूबे रहने के बाद कलर बदल जाये तब उड़द दाल के साथ सिरके की मिर्च और मूली को सर्व कीजिए।
 
 
सिरका खाने में टेस्टी होने के साथ स्वाथ्य के लिए भी लाभदायक है लेकिन हमें ज्यादा मात्रा नुकसानदाई भी हो सकती है। आप भी गन्ने का सिरका घर पर बनाकर तैयार करना चाहते हो तो यह रेसिपी फॉलो कीजिए, अपनी पसंद की रेसिपी के बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/06/sugarcane-sirka-recipe-in-hindi.html/feed 0 323