व्रत के लिए बनाये ये पौष्टिक फ्रुट चाट || Fruit Chaat recipe in Hindi

व्रत के लिए बनाये ये पौष्टिक फ्रुट चाट || fruit chaat recipe in hindi, fruit chaat image, फ्रुट चाट फोटो, kitchenmasaala

 

Fruit Chaat recipe in Hindi : वैसे तो भारत मे कई तरह की सामग्रियों से चाट बनाई जाती हैं। इन चाट में सबसे ज्यादा खास और पसन्द की जाने वाली चाट अक्सर पूड़ी, समोसा, पापड़, सेजवान चटनी, इमली की चटनी और दही डालकर बनाई जाती है। लेकिन आज हम जो रेसिपी लेकर आए हैं यह थोड़ी अलग है। फ्रुट चैट को फलों को काटकर व्रत के लिए बनाया जाता है। व्रत में आप यह चाट अपने मन पसन्द फलों के साथ बनाकर तैयार कर सकते हैं तो आइए जानते है व्रत वाली पौष्टिक फ्रुट चाट बनाने की विधि। 
 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Fruit Chaat recipe in Hindi

सेब – 1
केला – 2
पपीता – 1 कप
अनार – 1
अंगूर – 1 कप
काले अंगूर – 1 कप
अमरूद – 1
शक्कर – 3 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
 
 
 

बनाने की विधि || How to make Fruit Chaat recipe in Hindi

  • सबसे पहले सभी फलो को अच्छी तरहा से धोकर पानी सूखने के लिए एक टोकरी में रख दीजिए।
  • जब फलों से सारा पानी सूख जाए तब सेब और अमरूद को एक इंच के टुकड़ो में काट लीजिए, पपीता और केले को छीलकर एक इंच टुकड़ो में काट लीजिए।
  • एक बाउल में अंगूर, काले अंगूर, अनार के दाने, कटे सभी फलों, शक्कर, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्स कीजिए।
  • पौष्टिक फ्रुट चाट बनकर तैयार है। आप यह फ्रूट चाट व्रत के लिए बना सकते हैं। फ्रुट चाट में आप अपनी पसंद के अनुसार फलों का उपयोग कर सकते है।
 
 
 

Leave a Comment

Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू Instant Rava Idli Recipe : रवा इडली के अनजाने तथ्य Pregnancy me Sukha Nariyal khane ke Fayde : गर्भावस्था के लिए सुखा नारियल क्यों फायदेमंद है?