Roti-Puri – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Tue, 06 Aug 2024 11:47:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Roti-Puri – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Butter Garlic Naan Recipe : दुनिया भर में प्रसिद्ध भारत की ये टेस्टी रोटी बटर गार्लिक के नान। https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html#respond Mon, 05 Aug 2024 11:38:49 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=5080 Read more

]]>
Butter Garlic Naan Recipe, Butter Garlic Naan Recipe in Hindi

Butter Garlic Naan Recipe : अगर आप भी रोज-रोज रोटी खाकर बोर हो गए हैं तब आप भी घर मे बटर गार्लिक नान ट्राई कर सकते हैं यह आपकी ग्रेवी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा। बटर गार्लिक नान एक फेमस इंडियन रेसिपी हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छी और खाने में मुलायम, टेस्टी होता है। जिसे आप घर मे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं तो आइए जानते हैं बटर गार्लिक नान बनाने की विधि।

इसे भी पढ़े : तीज और रक्षाबंधन के खास त्यौहारों के लिए खास राजस्थानी क्रिस्पी और जालीदार स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Butter Garlic Naan Recipe

2 कप मैदा
1/2 कप दही
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच तेल
4-5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच मक्खन
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
पानी (आवश्यकतानुसार)

इसे भी पढ़े : सूखे मेवे, चटपटे मसालों और अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए भारत के प्रसिद्ध स्नैक पोहे की नमकीन या चिवड़ा बनाने की आसान रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Butter Garlic Naan Recipe

आटा गूथना

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं।
  • इसमें दही और तेल डालें और सबको अच्छी तरह मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूथ लें।
  • आटे को गीले कपड़े से ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें।

नान बनाना

  • गूथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयाँ बनाएं।
  • एक लोई को बेलन से गोल या ओवल आकार में बेलें।
  • बेली हुई नान के ऊपर बारीक कटा हुआ लहसुन और हरा धनिया छिड़कें और हल्के हाथ से दबा दें।

इसे भी पढ़े : यह टेस्टी और स्वादिष्ट नमकीन को बनाना है बिल्कुल ही आसान।

पकाना

  • तवा गरम करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़कें।
  • नान को तवे पर रखें और ढक दें।
  • जब नान के ऊपर बुलबुले दिखने लगें, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ भी पकाएं।
  • नान को चिमटे से पकड़कर सीधे आँच पर भी सेंक सकते हैं, इससे यह फूलेगा और इसमें तंदूरी स्वाद आएगा।

मक्खन लगाना

  • गरम नान पर तुरंत मक्खन लगाएं।
  • नान को प्लेट में निकालें और गरमा गरम सर्व करें।
  • आपका बटर गार्लिक नान तैयार है। इसे किसी भी पसंदीदा ग्रेवी या सब्जी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़े : गुजरात की विशेष प्रसिद्ध मिठाई जो उत्तर भारत के कई इलाकों में तीज के खास अवसर पर भी बनाकर तैयार की जाती है।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html/feed 0 5080
मीठी पूरी बनाने की विधि || Meethi puri banane ki vidhi-Mithi puri recipe In Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/06/mithi-puri-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/mithi-puri-recipe-in-hindi.html#respond Fri, 21 Jun 2024 03:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/04/16/%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-meethi-puri Read more

]]>
मीठी पूरी बनाने की विधि || Meethi puri banane ki vidhi-Mithi puri recipe In Hindi, मीठी पूरी फोटो, Mithi puri Image

 

Mithi puri recipe In Hindi : मीठी पूरी गुजरात के मशहूर स्वादिष्ट व्यंजक में से एक है गुजरात और महाराष्ट्र में सुबह नाश्ते में चाय के साथ परोसें जाने वाली मीठी पूरी सभी को बहुत पसंद आती है। आप यह मीठी पूरी गुड़ या चीनी अपनी पसंद के अनुसार बनाकर तैयार कर सकते हो। यह खाने में भी हेल्दी होती है छोटे बच्चों को ये मीठी पूरी बहुत पसंद होती है।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
उत्तर भारत मे मीठी पूरी तीज के खास त्यौहार पर बनाकर तैयार की जाती है। ये पूरी बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है आप ऐसे बड़ी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हो। तो आइए जानते हैं मीठी पूरी बनाने की विधि।
 
यह जरूर पढ़ें : –
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Meethi puri banane ki vidhi-Mithi puri recipe In Hindi

गेहू का आटा – 2 कप
चीनी – 1/2 कप
दूध – 1/4 कप
इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच
नारियल – 1/2 कप (कदूकस किया)
घी – 1 चम्मच
घी या तेल – तलने के लिए
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

बनाने की विधि || How to make Meethi puri banane ki vidhi-Mithi puri recipe In Hindi

  • सबसे चीनी को दूध में भिगोकर रख दीजिए, जब चीनी दूध में पूरी तरह से घुल जाए तब यह आटा गुथने के लिए तैयार है।
  • एक बाउल में 2 कप आटा निकालिए, आटे में घी डालकर अच्छे से मिलाइए, इसके बाद आटे में कदूकस नारियल, इलायची पाउडर डालकर मिक्स कीजिए।
  • चीनी का घोल डालकर पूरी का सख्त आटा लगाकर तैयार कीजिए, गुथे आटे को मसल कर चिकना कीजिए अब तैयार आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दीजिए।
  • कड़ाही में तेल या घी डालकर मीठी पूरी तलने के लिए गर्म कीजिए, जब तक घी गरम हो तब तक आटे से पूरी बनाकर तैयार कीजिए।
  • आटे से छोटी-छोटी लोइया तोड़िये अब इन्हें गोल पेड़े जैसे बना लीजिए, तैयार लोई को बेलन पर घी लगाकर पूरी जितना बड़े आकार में बना लीजिए।
  • जब घी गरम हो जाये तब आंच को मीडियम पर रखे और अब इसमें आटे की बनी पूरिया डालकर पुरियो को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर कड़ाही से निकाल लीजिए, ऐसे ही सारी पूरी बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • मीठी पूरी बनकर तैयार है, आप ये मीठी पूरी को एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं। मीठी पूरी को किसी भी अचार या गरमागरम चाय के साथ सर्व कीजिए।
 
यह जरूर पढ़ें : –
 
मीठी पूरी बनाने की सामग्री आसानी से हमारे किचन में उपलब्ध होती है। यदि आप किसी लम्बे सफर पर जा रहे हो तब भी आप ये मीठी पूरी बनाकर ले जा सकते हो। आप भी मीठी पूरी बना रहे हैं तो यह रेसिपी स्टेप टू स्टेप फॉलो करें। 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/mithi-puri-recipe-in-hindi.html/feed 0 363
घर मे बची रोटी से बनाये ये टेस्टी रेसिपी || Basi roti ki Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/06/basi-roti-ki-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/basi-roti-ki-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 19 Jun 2024 03:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/04/28/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%87- Read more

]]>
घर मे बची रोटी से बनाये ये टेस्टी रेसिपी || Basi roti ki Recipe in Hindi, Basi roti recipe image, बची रोटी डिश फोटो, kitchenmasaala.com
Basi roti ki Recipe : रोटियां तो सभी के घरों में बनाई जाती है। और जब ये रोटियां बच जाती है तो ज्यातर बासी रोटी सभी फेक देते हैं। लेकिन अगर हम आपको कहे कि बड़ी रोटी को फेकने के बजाय ये टेस्टी डिश बनाकर तैयार करे जो सभी को बहुत पसंद आएगी ओर आपको बची रोटियां (Basi roti ki Recipe) फेंकनी भी नही पड़ेगी। इन बची रोटियों (Basi roti ki Recipe) से ये टेस्टी डिश बनकर तैयार हो जाएगी। तो आइए जानते हैं बची रोटी की टेस्टी रेसिपी। (Basi roti ki Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Basi roti ki Recipe

ब्रेड – बची हुई
दही – 1 कटोरी
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 पिंच
चाट मसाला – 1/4 चम्मच
ज़ीरा – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
करी पत्ता – 4 से 5
प्याज़ – 1
तेल – 1 चम्मच
बूंदी – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Basi roti ki Recipe

  • बची रोटी की टेस्टी रेसिपी (Basi roti ki Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ब्रेड(बची रोटी), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, दही और दो चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • अब एक फ्राई पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर उसमें ज़ीरा, हींग, करी पत्ते और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लीजिए।
  • प्याज भून जाने के बाद इसमें दही वाला मिक्सर डालकर पकाने के बाद गैस को आंच बंद कर दीजिए।
  • अच्छे से पक जाने के बाद बची रोटी से ये टेस्टी रेसिपी (Basi roti ki Recipe) बनाकर तैयार है। बची रोटी की रेसिपी (Basi roti ki Recipe) को सर्व करने के लिए बाउल में निकाल कर ऊपर से दही, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया और बूंदी डालकर परोसिये।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/basi-roti-ki-recipe-in-hindi.html/feed 0 38
Besan Chilla Recipe : ब्रेकफास्ट में बनाये स्वाद से भरपूर बेसन का चिल्ला। https://kitchenmasaala.com/2024/05/besan-chilla-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/besan-chilla-recipe.html#respond Mon, 06 May 2024 10:30:13 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4616 Read more

]]>
Besan Chilla Recipe, Besan Chilla Recipe in Hindi

Besan Chilla Recipe : आज हम बात करेंगे एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन – “बेसन चिल्ला”। जो भारतीय रसोई में बहुत ही पसंद किया जाता है, और इसका स्वाद उत्तम होने के साथ-साथ इसकी तैयारी का समय भी बहुत कम होता है।

Read More : फ्राइड आइस क्रीम रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Besan Chilla Recipe

बेसन (चने का आटा): 1 कप (स्वादानुसार)
पानी: 1/2 कप (स्वादानुसार)
हरी मिर्च: 1-2, बारीक कटी हुई
अदरक: 1 इंच, कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया: 2 टेबल स्पून, कटा हुआ
नमक: स्वादानुसार
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
अजवाइन: 1/2 छोटी चम्मच
तेल: तलने के लिए

Read More : कच्चा आम स्वास्थ्य के लिए हो सकता है इतना गुणकारी।

बनाने की विधि || How to make Besan Chilla Recipe

बेसन मिश्रण तैयार करें:

  • एक बड़े बाउल में बेसन, पानी, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटा हुआ हरा धनिया, नमक, हल्दी पाउडर, और अजवाइन डालें।
  • सभी सामग्रीयों को अच्छे से मिलाएं, एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
  • ध्यान दें कि मिश्रण ढीला नहीं होना चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा भी नहीं।

चिल्ला पकाएं:

  • एक तवा (पैन) को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें।
  • उसके बाद, एक बड़े चमचे से बेसन के मिश्रण को उस पर फैलाएं और हल्के हाथों से चम्मच की मदद से बेसन मिश्रण को फैला दें।
  • चिल्ला को सुंदरीकृत करने के लिए थोड़ा सा तेल डालें।
  • चिल्ला को दोनों ओर से सुनहरा होने तक पकाएं।
  • चिल्ला को उलट-सीधे पकाने के लिए फिर से थोड़ा सा तेल डालें।
  • चिल्ला पकने के बाद, उसे प्लेट में निकालें और गरमा गरम सर्व करें।

Besan Chilla Recipe, Besan Chilla Recipe in Hindi

नोट:

  • चिल्ला के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप चटनी, अचार या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
  • इसमें सब्जियों का टॉपिंग भी डाला जा सकता है, जैसे की टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च, आदि।
  • यदि आप विशेष रुचि रखते हैं, तो आप मिश्रण में हरी मिर्च, प्याज़, या अन्य स्वाद वर्धक सामग्री भी डाल सकते हैं।

आसान और स्वादिष्ट बेसन चिल्ला तैयार है! यह एक शानदार विकल्प है जब आपका कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का मन करे। तो अब बिना देर किए, इसे बनाइए और स्वाद उठाइए।

Read More : भिंडी की सब्जी बनाने की आसान विधि।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/besan-chilla-recipe.html/feed 0 4616
मावा कचौरी रेसिपी || Mawa Kachori Jodhpur Recipe-Mawa Kachori Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/11/mawa-kachori-jodhpur-recipe-mawa.html https://kitchenmasaala.com/2023/11/mawa-kachori-jodhpur-recipe-mawa.html#respond Sun, 05 Nov 2023 06:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/05/10/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%80-mawa-kachori-jodhpur-recipe-mawa-kachori-recipe-i Read more

]]>
मावा कचौरी रेसिपी || Mawa Kachori Jodhpur Recipe-Mawa Kachori Recipe in Hindi, Mawa kachori image, मावा कचौड़ी फोटो

 

Mawa Kachori Recipe : राजस्थान की शाही मिठाइयों की बात करें तो इन सब मिठाइयों में सबसे मशहूर मावे की कचौड़ी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मिठाई है। जिसे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में परोसे जाने के बाद इस मिठाई ने सभी के दिलो में अपनी एक खास जगह बना ली है। 
 
 
यह मिठाई आप किसी भी त्यौहार पर बनाकर सभी को खिला सकते हो वैसे तो मावे की कचौड़ी (Mawa Kachori Recipe) आसानी से बाजार से मिल जाती है लेकिन आप इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह मिठाई खुशबूदार मावे की स्टफिंग भरकर कचौरी बनाई जाती है फिर उसे चाशनी में डुबोकर निकल लिया जाता है इस तरह यह मिठाई बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए जानते हैं राजस्थान की शाही मिठाई मावे की कचौरी बनाने की विधि। (Mawa Kachori Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mawa Kachori Jodhpur Recipe-Mawa Kachori Recipe in Hindi

मैदा – 250 ग्राम (2 कप)
घी – 1/4 कप
मावा – 1 कप (250 ग्राम) मायन के लिए
चीनी पाउडर – 1/2 कप
चीनी – 1 कप
काजू – 5 से 6
बादाम – 5 से 6
पिस्ता – 5 
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – कचौरी तलने के लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make Mawa Kachori Jodhpur Recipe-Mawa Kachori Recipe in Hindi

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा में मायन के लिए घी डालिए, घी को मैदे में अच्छे से मिक्स कीजिए।
  • इसके बाद मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूथ लीजिए, इसके बाद आते को ढककर रख दीजिए।
  • काजू, बादाम, पिस्ता को बारीक काट लीजिए।
  • कचौरी की स्टफिंग के लिए मावा तैयार करने के लिए एक भारी तले की कड़ाही को गैस पर गर्म कीजिए, इसमे मावे को तोड़कर डाले अब धीमी आंच पर मावे को लगातार चलाते हुए भूनिए।
  • जब मावे से घी निकलने के साथ एक सोंधी सी खुश्बू आना सुरु हो जाये तब गैस बंद कर दीजिए और मावे को एक प्लेट में निकल लीजिए।
  • जब मावा ठंडा हो जाये तब इसमे बारीक कटे काजू, पिस्ता, बादाम और चीनी पाउडर मिक्स कीजिए, मावे की स्टफिंग में आधा इलायची पाउडर मिक्स कीजिए।
  • चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालकर गैस पर पकाने के लिए रखिये।
  • चाशनी को बीच-बीच मे चलाते रहे, चाशनी को एक छोटा टार आने तब पकाने के बाद बाकी का बचा आधा इलायची पाउडर चाशनी में मिक्स कीजिए। चाशनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए।
  • गुथे मैदे को हल्का मशलिये, आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर अलग कीजिए।
  • कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखिए, मैदे की लोई को गोल करके हथेलियों से दबाकर फैलाये और इसे एक कटोरी का आकार दीजिए, इसके बाद इसमे एक से दो चम्मच मावे की स्टफिंग भरिए।
  • इसके बाद मैदे को चारों ओर से उठाकर मावे की स्टफिंग को बंद कीजिए और इसे हथेलियों से हल्का सा दबाकर चपटा कीजिए।
  • कचौरी मो हथेलियों से हल्का हल्का दबाकर बड़ा कीजिए, ऐसे ही सारी कचौरिया मावे की स्टफिंग भरकर तैयार कीजिए।
  • कचोरियों में स्टफिंग भरते समय बीच मे जब गहि गर्म हो जाये तब इसमे स्टफिंग भरी तैयार कचौरी को तलने के लिए गर्म घी में डालिए।
  • धीमी आंच पर कचौरी को अल्ट पलट करके गोल्ड ब्राउन होने तब सेकने के बाद एक प्लेट में निकल लीजिए।
  • सिकी कचौरियों को चाशनी में डालिए दो से तीन मिनट डुबोने के बाद एक अलग प्लेट में एख लीजिए।
  • ऐसे ही सभी कचौरियों को सेंकिए ओर चासनी में डुबोकर एक अलग प्लेट में रख लीजिए।
  • मावा कचौरी (Mawa Kachori Recipe) बनकर तैयार है इन्हें एक प्लेट में काजू बादाम पिस्ता डालकर सर्व कीजिए, इन कचौरियों (Mawa Kachori Recipe) को आप एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
 
 
शाही मावे की कचौड़ी (Mawa Kachori Recipe) बाजार से आसानी से मिल जाती है, लेकिन अगर आप एक बार मावे की कचौड़ी घर पर बनाकर खाएंगे तो यकीन मानिये आप मावे की कचौड़ी को बाजार से लाना भूल जायेगे। आपको यह रेसिपी पसन्द आये तो एक बार घर ने जरूर बनाए।
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/11/mawa-kachori-jodhpur-recipe-mawa.html/feed 0 349
Urad dal kachori recipe in Hindi : स्वादिष्ट और क्रिस्पी झाँसी की प्रसिद्ध हलवाई स्टाइल उड़द दाल को कचौड़ी। https://kitchenmasaala.com/2023/08/urad-dal-kachori-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2023/08/urad-dal-kachori-recipe.html#respond Thu, 24 Aug 2023 14:02:04 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=2561 Read more

]]>
Urad Dal kachori recipe in Hindi, Urad dal kachori recipe

Urad dal kachori recipe : आप सभी ने तरह-तरह जैसे आलू, प्याज आदि स्वादिष्ट कचौड़ियों का स्वाद तो कई बार चखा होगा पर उड़द दाल की कचौड़ी का स्वाद आपने शायद ही कभी चखा हो अगर नही तो आज हम आपको उड़द दाल की स्पेशल कचौड़ी के बारे में बताने वाले हैं। बारिश के मौसम में आप घर मे कुछ चटपटी और करारी उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) बनाकर सभी को खिला सकते हैं।

उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) बनाने के लिए भीगी उड़द दाल को दरदरा पीसने के बाद फिर दाल को भुनने के बाद सभी मसाले मिक्स करके स्टफिंग बनाकर तैयार कर ले। उसके बाद गुथे आटे की स्टफिंग भरी कचौड़िया बनाकर तेल में तल लीजिए। गरमागरम उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) को आप चटनी चाय या दही के साथ परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं उड़द दाल की कचौड़ी बनाने की विधि। (Urad dal kachori recipe)

यह भी पढ़े : घर मे बनाये स्वादिष्ट हलवाई स्टाइल दम आलू की सब्जी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Urad dal kachori recipe

धुली उड़द की दाल – 200 ग्राम
मैदा या गेहूं का आटा – 500 ग्राम
ज़ीरा – 1 चम्मच
हींग – 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
सोंफ पाउडर – 1 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
धनिया पत्ती – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
नमक – स्वादअनुसार
तेल – ज़रूरत के हिसाब से

यह भी पढ़े : स्वादिष्ट और पौष्टिक साउथ इंडियन नाश्ता उत्तपम बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Urad dal kachori recipe

  • उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को धोकर उसे रात भर के लिए या 5 से 6 घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।

Urad Dal kachori recipe in Hindi, Urad dal kachori recipe

  • उसके बाद आटे में नमक और तीन टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • गुनगुने पाने से नरम आटा गूथकर उसे 15 मिनट के लिए रख दीजिए।
  • अब भीगी उड़द दाल को दरदरा पीस लें, और इसके बाद कड़ाही में दो से बड़े चम्मच तेल डालकर गरम होने के बाद तेल में जीरा और हींग का तड़का लगाकर पिसी दाल कड़ाही में डालकर दो से तीन मिनट तक भून लीजिए।
  • दो से तीन मिनट बाद दाल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मसालों को अच्छे से मिलाते हुए भून लीजिए।
  • दाल में सुनहरापन आने तक दाल को अच्छी तरह से खिला-खिला होने तक भून लें जब दाल से अच्छी महक आन शुरू हो जाये तो गैस को बंद कर दीजिए।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोईया बनाकर उसमें एक चम्मच भुनी हुई दाल भर लीजिए।
  • दाल की स्टफिंग भरने के बाद अब उसकी लोई बनाकर उसे दोनों हाथों की हथेलियों के बीच में रखकर दबाएं व कचौड़ी के आकार का बना लीजिए।
  • कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) को बेलन से नहीं बेलें नहीं तो आपकी कचौरी फट भी सकती है। इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें कचौडियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लर एक प्लेट में टिशू पेपर बिछाकर निकल लीजिए।
  • क्रिस्पी उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) बनकर तैयार है। उड़द दाल की कचौड़ी (Urad dal kachori recipe) को मनचाही चटनी या चाय के साथ गरमागर्म परोसे।

यह भी पढ़े : स्वादिष्ट चटपट नाश्ते में बनाये ब्रेड पोहा।

 

Kitchen की जरूरत का सामान घर बैठे मंगाओ मात्र 99-199 अभी खरीदे ऑफर लिमटेड है जल्दी करें ओर पाए बहतरीन मौका अभी खरीदने के लिए Top collections पर क्लिक करें 👉 Top collections

kitchenmasala

]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/08/urad-dal-kachori-recipe.html/feed 0 2561
नाश्ते में बनाए सेहत से भरपूर लौकी का चिल्ला || Lauki chilla Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/04/lauki-chilla-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/04/lauki-chilla-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 16 Apr 2023 17:18:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/04/16/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e Read more

]]>
नाश्ते में बनाए सेहत से भरपूर लौकी का चिल्ला || Lauki chilla Recipe in Hindi, lauki chilla image, लौकी चिल्ला फोटो, kitchenmasaala.com

 

बेसन का चिल्ले तो आप सभी ने कई बार खाये होंगे। यह बहुत ही टेस्टी होता है यदि आप चाहते हैं आपका चिल्ला ओर ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बने तो आप लौकी का चिल्ला (Lauki chilla Recipe) बनाकर सभी को खिला सकते हैं जो लोग लौकी का नाम सुनते ही मुँह बनाने लगते हैं। वो भी लौकी का चिल्ला खाना पसंद करेंगे। लौकी का चिल्ला (Lauki chilla Recipe) सुबह के पौष्टिक नाश्ते के लिए बेस्ट डिश है। तो आइए जाते हैं लौकी का चिल्ला बनाने की विधि।(Lauki chilla Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Lauki chilla Recipe

लौकी – 2
सूजी – 2 चम्मच
बेसन – 1/2 कप
मिर्च – 3 से 4
अजवाइन – 2 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – चिल्ला सेकने के लिए
हरा धनिया
 
 

बनाने की विधि || How to make Lauki chilla Recipe

  • लौकी का चिल्ला (Lauki chilla Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कदूकस कर लीजिए।
  • कद्दूकस की गयी लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  • सभी सामग्री मिक्स करने के बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। (बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो।)
  • बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। पैन में एक चम्मच बैटर डालकर फैला दीजिए।
  • चिल्ले को हल्का भूरा होने तक सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी ओर से पलटें और अच्छी तरह से सेक लीजिए।
  • दोनों ओर से सिकने के बाद चिल्ले (Lauki chilla Recipe) को एक प्लेट में निकाल ले, ऐसी तरहा से बाकी के बच्चे बेटर से भी चिल्ले बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • लौकी का गरमागरम क्रिस्पी चिल्ला (Lauki chilla Recipe) बनकर तैयार है तैयार लौकी के चिल्ले (Lauki chilla Recipe) को चटनी या दही के साथ परोसे।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/04/lauki-chilla-recipe-in-hindi.html/feed 0 49
झटपट बनाये आलू की ये स्वादिष्ट डिश पोटैटो पैनकेक || Potato pancake Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/04/potato-pancake-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/04/potato-pancake-recipe-in-hindi.html#respond Thu, 13 Apr 2023 17:33:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/04/13/%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e Read more

]]>
झटपट बनाये आलू की ये स्वादिष्ट डिश पोटैटो पैनकेक || Potato pancake Recipe in Hindi, पोटैटो पैनकेक फोटो, Potato pancake image, kitchenmasaala.com
पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। जो बड़े और बच्चों सभी को बहुत पसंद आता है। पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) बको आप गरमागरम चाय के साथ नाश्ते में परोसे। यदि आप बच्चों को कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाकर नाश्ते में खिलाना चाहते हैं तो पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) बच्चों के लिए एक दम परफेक्ट डिश है जिसे बच्चे बड़े चाव से खायेंगे। तो आइए जानते पोटैटो पैनकेक बनाने की विधि। (Potato pancake Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Potato pancake Recipe

आलू – 4 से 5
प्याज – 1
अंडा – 1
मैदा – 3 से 4 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
तेल – 2 चम्मच 
 
 

बनाने की विधि || How to make Potato pancake Recipe

  • पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लीजिए।
  • कदूकस किये आलू को पानी से धोकर छलनी में छानकर सारा पानी निकाल दीजिए।
  • प्याज़ को एक दम बारीक काट ले, प्याज़ को एक बाउल में डाले आलू का सारा पानी निचोड़ कर प्याज के साथ मिक्स कर लीजिए।
  • अब इसमें नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ताकि प्याज़ और आलू आपस में अच्छे से मिक्स हो जाये।
  • आलू प्याज के मिश्रण में एक अंडा डालकर मिक्स कर लें अंडा मिक्स करने के बाद मिक्सर में मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
  • पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रखें फिर इसमें तेल डाल लें तेल गर्म होने पर आलू का मिश्रण डालकर फैला दीजिए।
  • पैनकेक (Potato pancake Recipe) के क्रिस्पी होने तक फ्राई करेंगे एक मिनट बाद पलट दें और दूसरी तरफ से भी ऐसे ही ब्राउन होने तक फ्राई करें। अलट-पलट कर दोनों तरफ से पैन केक को पका लीजिए।
  • इसी तरह से बाकि के सभी पैनकेक (Potato pancake Recipe) को भी क्रिस्पी होने तक बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) बनकर तैयार है। पोटैटो पैनकेक (Potato pancake Recipe) को गरमागरम चाय के साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/04/potato-pancake-recipe-in-hindi.html/feed 0 52
चटपटी भरवा आलू की कचौरी बनाने की विधि || Khasta Aloo kachori recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/02/khasta-aloo-kachori-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/02/khasta-aloo-kachori-recipe-in-hindi.html#comments Sun, 26 Feb 2023 18:26:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/26/%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e Read more

]]>
चटपटी भरवा आलू की कचौरी बनाने की विधि || Khasta Aloo kachori recipe in Hindi, Aloo Kachori image, आलू कचौरी फोटो, kitchenmasaala.com

 

जब मन आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) एक ऐसी डिश है जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान होती है। आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) को किसी खास मौके पर या जब भी आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो बना सकते हैं। आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) को आप लंच , डिनर या टिफिन बॉक्स के लिए बना सकते हैं। होली के खास मौके पर भी आप आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) बनाकर सभी को खिला सकते हैं। आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) को कुरकुरा बनाने के लिए ये रेसिपी फॉलो करें। तो आइए जानते हैं चटपटी खस्ता आलू की कचौरी बनाने की विधि। (Aloo kachori recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aloo kachori recipe

मैदा – 4 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1/2 कप
तेल – कचौरी तलने के लिए
 
भरावन के लिए सामग्री
आलू – 7 से 8
हरी मिर्च – 3 से 4
प्याज – 1 (मीडियम साइज)
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
आमचूर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Aloo kachori recipe

  • आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) बनाने के लिए मैदा को एक बड़े बाउल में ले, मैदे में नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • नमक और तेल मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम पूरी के आटे जैसा गूंथ कर तैयार कीजिए।
  • आटा गुथने के बाद एक कपड़े से ढककर आटे को सैट होने के लिए 20 मिनट के लिये रख दीजिए।
  • तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर ले, उबले हुए आलू को छीलकर मैश करें।
  • इसके बाद फ्राई पैन में दो छोटे चम्मच तेल डालकर गरम होने दे, तेल गरम होने के बाद बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए।
  • मिर्च और अदरक को हल्का सा भुनने के बाद मैश आलू को डालकर मिला दे, इसके बाद आलू में सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, गरम मसला पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनियां, बारीक कटी प्याज डालकर खूब अच्छे से मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर भून लीजिए।
  • तय समय के बाद आलू की स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस को बंद करने के बाद और स्टफिंग को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • गुथे आटे को मसल कर चिकन कर ले, अब आटे में से छोटे-छोटे नीबू के आकार की लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए।
  • एक-एक लोई को उठाएं और इसे गोल कर ले और फिर इसे हाथ पर रखकर उसे उंगलियों से दबाते हुए इसे टोकरी जैसा बनाकर इस टोकरी के बीच मे आलू की बनी स्टफिंग भरकर आटे को चारों से उठाते हुए स्टफिंग को अच्छे से बन्द कर दीजिए।
  • आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रखे जब तेल गरम हो जाये तब आंच को मीडियम रखें।
  • स्टफिंग भरकर तैयार कचौरी को हाथ बेलन से बेलकर हल्का सा बड़ा करे, अब कचौरी को गरम तेल में डाल दे, जब फूल कर तैरने लगे तब कचोरी को पलट दीजिए।
  • आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक कर कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • चटपटी भरवा आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) बनकर तैयार है तैयार आलू की कचौरी (Aloo kachori recipe) को हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/02/khasta-aloo-kachori-recipe-in-hindi.html/feed 1 93
कुरकुरी मेथी पूरी बनाने की विधि || Methi ki Puri recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/01/methi-ki-puri-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/01/methi-ki-puri-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 02 Jan 2023 16:34:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/01/02/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0 Read more

]]>
कुरकुरी मेथी पूरी बनाने की विधि || Methi ki Puri recipe in Hindi, Methi ki puri image, मेथी की पूरी फोटो, Kitchenmasaala

 

ठंड के मौसम में यदि आप भी नाश्ते में कुछ खास और हेल्दी बनाना चाहते हैं तब आप ये मेथी की पूरी (Methi ki Puri recipe) बनाकर तैयार करे। ये पुरिया खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है पुरियों को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए मैं पूरी के डो को मक्के के आटे के साथ तैयार करने वाली हुँ। इस तरह बनी मेथी की पूरी (Methi ki Puri recipe) ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती है बच्चों को ये मेथी की पूरी बहुत पसंद होती है। यदि आपके घर मे भी बच्चे मेथी की सब्जी खाते कतराते हैं तब आप बच्चों को नाश्ते में ये क्रिस्पी पुरिया बनाकर खिलाइए। तो आइए जानते हैं मेथी की पूरी बनाने की विधि। (Methi ki Puri recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Methi ki Puri recipe

मेथी – 250 ग्राम
गेहुँ का आटा – 2 कप
मक्का का आटा – 1 कप
हरी मिर्च – 2
लहसुन – 4 से 5
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी – 2 चम्मच
तेल – पूरियां तलने के लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make Methi ki Puri recipe

  • मेथी की पूरी (Methi ki Puri recipe) बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को धोकर एक छननी में पानी सोखने के लिए रख दीजिए।
  • हरी मेथी को बारीक काट ले, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को दरदरा कूट  लीजिए।
  • एक बाउल में गेहुँ का आटा, मक्के का आटा, घी, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, दरदरा कूटा मसाला, बारीक कटी मेथी डालकर मिक्स कीजिए।
  • आटे में गुनगुना पानी डालकर टाइट गूथकर तैयार कीजिए, आटे को गुथने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दे तब तक आटे से छोटी-छोटी लोइया लेकर इन्हें बेलकर पूरी जितना बड़ा बना लीजिए।
  • तेल गरम होने पर बेली गयी पुरियों को कड़ाही में डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें, इसके बाद इन्हें एक पलेट में निकाल लीजिए। इसी तरहा बाकि की पुड़िया भी बना लीजिए।
  • मेथी की खस्ता पूरी (Methi ki Puri recipe) बनकर तैयार है तैयार मेथी की पूरी (Methi ki Puri recipe) को मूली गाजर के अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/01/methi-ki-puri-recipe-in-hindi.html/feed 0 142