New Mother’s Diet – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Sat, 28 Dec 2024 12:14:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png New Mother’s Diet – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Pregnancy Panjiri Recipe : गर्भवती महिलाओं के लिए खास पंजीरी रेसिपी। https://kitchenmasaala.com/2024/12/pregnancy-panjiri-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/12/pregnancy-panjiri-recipe.html#respond Thu, 26 Dec 2024 11:54:20 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=6257 Read more

]]>
Pregnancy Panjiri Recipe, Pregnancy Panjiri Recipe in Hindi

Pregnancy Panjiri Recipe : गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को अधिक पोषण और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पंजीरी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो शारीरिक शक्ति बढ़ाने और पोषण प्रदान करने के लिए जानी जाती है। यह मुख्य रूप से सूखे मेवे, घी, और गेहूं के आटे से बनाई जाती है। इसमें मौजूद सामग्री मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होती है।

यह भी पढ़े : स्लिम रहना है? तो अभी आजमाएं ये ब्लैक कॉफी रेसिपी

पंजीरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Ingredients for Pregnancy Panjiri Recipe

गेहूं का आटा – 2 कप
शुद्ध देसी घी – 1 कप
गुड़ या चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)
बादाम, काजू, अखरोट, और पिस्ता – 1/2 कप (कटा हुआ)
मखाना – 1 कप (भूनकर)
सोंठ पाउडर – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
गोंद – 1/4 कप (भूनकर)
खसखस (पॉपी सीड्स) – 2 चम्मच
सूखा नारियल – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)

यह भी पढ़े : स्वाद और सेहत का मेल मोटी हरी मिर्च का मसालेदार अचार

पंजीरी बनाने की विधि || How to make Pregnancy Panjiri Recipe

1. सामग्री की तैयारी

सबसे पहले सभी सूखे मेवों को बारीक काट लें। गोंद और मखाने को घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इन्हें ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें।

2. आटा भूनना

एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें गेहूं का आटा डालें। धीमी आंच पर आटे को हल्का सुनहरा और सुगंधित होने तक भूनें। इस प्रक्रिया में लगभग 15-20 मिनट का समय लग सकता है।

3. सूखे मेवे और मसालों का मिश्रण

आटे में भुने हुए गोंद, मखाने, खसखस, और सूखे नारियल का मिश्रण डालें। इसके बाद इसमें कटी हुई मेवा, सोंठ पाउडर, और इलायची पाउडर मिलाएं।

4. मिठास जोड़ें

पंजीरी में स्वाद के अनुसार गुड़ या चीनी डालें। यदि गुड़ का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे अलग से पिघलाकर आटे के मिश्रण में मिलाएं।

5. अंतिम मिश्रण और परोसना

Pregnancy Panjiri Recipe, Pregnancy Panjiri Recipe in Hindi

सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें। पंजीरी को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। इसे दिन में 1-2 बार खाया जा सकता है।

यह भी पढ़े : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू

गर्भावस्था के दौरान पंजीरी के फायदे

1. ऊर्जा प्रदान करना

पंजीरी में मौजूद घी और मेवे तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

2. पोषण से भरपूर

इसमें विटामिन, मिनरल्स, और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।

3. हड्डियों को मजबूती

पंजीरी में खसखस और गोंद जैसे तत्व कैल्शियम प्रदान करते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

4. पाचन तंत्र सुधारना

सोंठ और इलायची पाउडर पाचन क्रिया को सुचारू रखते हैं और गैस व अपच जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना

पंजीरी में मौजूद मेवे और मसाले शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

पंजीरी बनाने में ध्यान रखने योग्य बातें

  • पंजीरी में घी और मेवे की मात्रा संतुलित रखें, ताकि यह अत्यधिक भारी न हो।
  • ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करें।
  • यदि डायबिटीज है, तो चीनी की मात्रा कम करें और गुड़ का विकल्प चुनें।

यह भी पढ़े : आंवला की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाएं पूरी विधि

गर्भावस्था के दौरान पंजीरी एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर विकल्प है, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करें और इसके फायदों का लाभ उठाएं।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/12/pregnancy-panjiri-recipe.html/feed 0 6257
जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा जी को लगाए आटे की पंजीरी का भोग, बनाने की विधि || Aate ki panjiri ki recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 14 Aug 2024 04:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/08/18/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0% Read more

]]>
जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा जी को लगाए आटे की पंजीरी का भोग, बनाने की विधि || Aate ki panjiri ki recipe in Hindi, aate ki panjari image, kitchenmasaala

 

Aate ki panjiri ki recipe : पंजीरी एक ऐसी भारतीय मिठाई है जिसे यह पर किसी भी त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान कान्हा जी को भोग लगाया जाता है। भारत मे आटे की पंजीरी को जन्माष्टमी के अवसर पर ही नही बल्कि बहुत से खास त्योहारों पर बनाया जाता है। इतना ही नही सर्दी के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए भी पंजीरी एक आयुर्वेदिक औषधियों से कम नही है। यह हमारी इम्युनिटी बुस्ट करने के साथ बहुत सी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। पंजीरी को न्य मदर के लिए भी बनाया जाता है। शुरुआती दिनों में जच्चा को यह गेहूँ के आटे से बना पंजीरी खिलायी जाती है। तो आइए जानते हैं आटे की पंजीरी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aate ki panjiri ki recipe

गेहूँ के आटा – 2 कप
बूरा – 1 कप
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
मखाने – 1 कप
घी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Aate ki panjiri ki recipe

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लीजिए, कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर बादाम और काजू को एक से दो मिनट भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • कड़ाही के बचे घी में एक चम्मच ओर घी डालकर मखाने को एक से दो मिनट भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए।
  • भुने काजू, बादाम और मखानों का हल्का दरदरा से कुटिए।
  • इसके बाद कड़ाही में बाकी का बचा घी डाल कर मीडियम आंच पर गेहूँ के आटे को करछी से चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए।
  • जब आटा हल्का ब्राउन हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • भुना आटा जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब आटे में बूरा, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, मखानों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  • आटे की पंजीरी बनकर तैयार है आते की पंजीरी में तुलसी के पत्ते रखिए और भगवान जी को भोग लगाए।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html/feed 0 268
जच्चा के लिए हरीरा बनाने की विधि || Harira Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/01/harira-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/01/harira-recipe-in-hindi.html#respond Fri, 12 Jan 2024 07:35:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/12/12/%e0%a4%9c%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e Read more

]]>
जच्चा के लिए हरीरा बनाने की विधि || Harira Recipe in Hindi, हरीरा फोटोi
Harira Recipe : हरीरा भारतीय परंपरा के अनुसार परिवार की महिलाओं को डिलीवरी के बाद एक पेय या कहे तो एक महत्वपूर्ण भोजन है। शिशु के जन्म के दूसरे दिन बाद से ही गरमा गरम हरीरा खाने को दिया जाता है। यह कहने में स्वादिस्ट होने के साथ साथ बहुत ज्यादा पौष्टिक भी होता है। हरीरा गर्भाशय को इंफेक्शन से बचाता है और गर्भाशय को फिर से पुराने आकार में लौटता है। हरीरा पाइन से आंते साफ होती है जिससे गैस कब्ज जैसी समस्याएं नही होती है। बहुत से लोग हरीरा को आछ्वानी के नाम से भी जानते हैं। तो आइये जानते है हरीरा बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री || ingredients for Harira Recipe in Hindi

चीनी – 1 कप
बादाम – 8 से 10
मखाने – 1/2 कप
छुआरे – 8 से 10
अखरोट – 5 से 6
काजू – 8 से 10
किशमिश – 1/2 कप
गोंद – 1 चम्मच
नारियल पाउडर – 1/2 कप या (कदूकस किया)
इलायची – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
घी – 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि || How to make Harira Recipe in Hindi

  • सबसे पहले एक भारी तले की कडाही एक बड़ा चम्मच घी गरम करे।
  • जब घी गर्म हो जाये तब इसमे मचाने डालकर हल्का सा कुरकुरा होने तब भून कर खडाही से निकल ले।
  • इसके बाद थोड़ा सा घी खडाही में डाले और बादाम, काजू, बीज निकले छुआरे और अखरोट की गिरी सभी को हल्का सा रोस्ट करके खडाही से निकाल ले।
  • इसके बाद कड़ाही में बचा घी में गोंद भुनने के लिए डेल जब गोंद एक फूल कर कुरकुरी हो जाये तब इसे खडाही से निकाल लें। इसके बाद खडाही में बचे गहि में किसमिश को हल्का रोस्ट करके निकल ले।
  • बादाम, काजू, अखरोट की गिरी, को मिक्सी में दरदरा पीसे और मखानों को हाथों से हल्का हल्का दबा कर टुकड़े बना ले। छुआरे को बारीक काट ले।
  • अब कडाही में बाकी का बचा गहि डाले और उसमें अजवायन डालकर भुनने पर दो कप पानी और चीनी डाल दे।
  • एक उबाल आने के बाद चाशनी में सभी ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दे।
  • एक से दो उबाल आने पर यह स्वादिष्ट हरीरा बनकर तैयार है। हरीरा (Harira Recipe) को गरमा गरम परोसें गरमा गरम हरीरा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

Recipe के लिये

हरीरा (Harira Recipe) जच्चा बच्चा के लाइट एक बहुत ही पौष्टिक आहार है। जिसे डिलीवरी के दूसरे दिन से लेकर दस दिनों तक महिलाओं को खिलाया जाता है। हरीरा शिशु की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप भी हरीरा बना रही है तो अपने विचार जरूर साझा करें और हमारी आने वाली रेसिपी के लिए कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव जरूर दे। 
जरूरत का सामान घर बैठे अभी खरीदे ऑफर लिमटेड है जल्दी करें ओर पाए बहतरीन मौका अभी खरीदने के लिए Top collections पर क्लिक करें Top collections
Fried Idli recipe in Hindi, Fried idli recipe
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/01/harira-recipe-in-hindi.html/feed 0 457
आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि || gond ke laddu recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2023/10/gond-ke-laddu-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/10/gond-ke-laddu-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 22 Oct 2023 16:48:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/10/29/%e0%a4%86%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e Read more

]]>
आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि || gond ke laddu recipe in hindi, Gond ke laddu image, गोंद के लड्डू फोटो, kitchenmasaala

 

गोंद के लड्डू को भारत मे ज्यादातर सर्दी के मौसम में बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए भारत के सभी घरों में गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe), पंजीरी, गुड़ तिल के लड्डू, मूंगफली की चिक्की, तिल की चिक्की, बादाम चिक्की, काजू चिक्की आदि चीजें बनाकर तैयार की जाती है। गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) भी ठंड से बचाव के लिए या जच्चा के लिए भी गोंद के लड्डू बनाकर तैयार कीजिए जाते हैं। गोंद के लड्डू को आप सभी सुबह के नाश्ते में गुनगुने दूध के साथ खाये यह दिन भर आपको एनर्जी से भरा रखेगा तो चलिए जानते है आटे और गोंद के लड्डू बनाने की विधि। (Gond ke laddu recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for gond ke laddu recipe

गेहूँ के आटा – 1 कप
गोंद – 1/2 कप
बूरा – 2 कप
बादाम – 10 से 15
काजू – 10 से 15
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – 2 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make gond ke laddu recipe

  • सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए, जब घी गरम हो जाये तब उसमें गोंद डालकर धीमी आंच पर अल्ट पलट कर तल लीजिए।
  • गोंद को अंदर तक अच्छी तरह पकाने के लिए धीमी आंच पर ही तले नही तो गोंद कच्चा रह जायेगा, गॉड को टालने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • बाकी के बचे घी में गेहूँ के आटा डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर एक सौंधी सी महक आने तक भूनिए, आटे का रंग जब हल्का ब्राउन हो जाये तब आते को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर काजू ओर बादाम के बारीक टुकड़ो को गर्म घी में हल्का से भुनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • आटा जब हल्का ठंडा हो जाये तब गोंद को कूटकर आटे में मिक्स कीजिए, साथ ही बूरा, काजू, बादाम और इलायची पाउडर को आटे में मिलाकर मिक्सर बनाकर तैयार कीजिए।
  • मिक्सर को थोड़ा-थोड़ा उठाये और गोल लड्डू बनाकर तैयार कीजिए। लड्डू को आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा बना सकती है।
  • गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) को बनाने के बाद एक से दो घण्टे के लिए खुली हवा में रखें। बाद में गोंद के लड्डू (Gond ke laddu recipe) को आप एक एयर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, लड्डू को आप एक से दो महीनों तक कह सकते हैं।
 
 
जरूरत का सामान घर बैठे अभी खरीदे ऑफर लिमटेड है जल्दी करें ओर पाए बहतरीन मौका अभी खरीदने के लिए Top collections पर क्लिक करें Top collections
kitchenmasaala, top collections
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/10/gond-ke-laddu-recipe-in-hindi.html/feed 0 204
सर्दी के मौसम मे किसी जड़ी बूटी से कम नही ये गोंद का हलवा || Gond ka halwa recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/10/gond-ka-halwa-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/10/gond-ka-halwa-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 31 Oct 2022 18:45:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/10/31/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e Read more

]]>
सर्दी के मौसम मे किसी जड़ी बूटी से कम नही ये गोंद का हलवा || Gond ka halwa recipe in Hindi, Gond ka halwa image, गोंद का हलवा फोटो, kitchenmasaala

 

 
सर्दी के मौसम में गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपको थकान और अनिद्रा से भी दूर रखता है। रोज सुबह दूध के साथ गोंद के हलवे का सेवन करने से पुराने से पुराण जोड़ो का दर्द, कमर दर्द छूमंतर हो जाएगा। आप यह गोंद का हलवा एक बार बनाकर 7 से 8 दिन तक कह सकते हो। गोंद का हलवा राजस्थान की स्वीट डिश है। जो जाड़े के मौसम में खाना बहुत ही फायदेमंद होता है तो चलिए जानते हैं गोंद का हलवा बनाने की विधि। (Gond ka halwa recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Gond ka halwa recipe

गोंद – 1/2 कप
आटा – 1/2 कप
बेसन 1/2 कप
घी – 1 कप
सुख नारियल – 1/2 कप (कदूकस किया)
बादाम – 6 से 7 
काजू – 6 से 7
पिस्ते – 5 से 6
इलायची पाउडर – 1/2 कप
गुड़ – 1 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make Gond ka halwa recipe

  • गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) बनाने के लिए सबसे पहले सूखे नारियल को कद्दूकस कर लीजिए, बादाम, काजू, पिस्ते को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • गैस पर कड़ाही को गर्म कीजिए, कड़ाही जब गर्म हो जाये तब उसमें कद्दूकस किया नारियल, छोटे टुकड़ो में कटे बादाम, काजू, पिस्ते को हल्का सा रंग बदलने तक भुनने के बाद कड़ाही से एक प्लेट में निकाल ले।
  • एक पैन में एक कप गुड़ और तीन कप पानी, इलायची पाउडर डालकर गुड़ चलने तक चाशनी को पकाये, जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तब गैस बंद कर दे।
  • अब इसी कड़ाही में आधा कप घी गरम कीजिए घी जब पिघल जाए तब गोंद को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लीजिए, भुने गोंद को कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • गोंद निकालने के बाद बचे घी में बाकी का घी डालकर गरम कीजिए, गर्म घी में आधा कप गेहूँ के आटा और बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूरा रंग होने तक भून लीजिए।
  • जब आता भून कर भूरे रंग का हो जाए तब आटे में गुड़ की चाशनी डालकर मिलाये, लगातार चलाते हुए हलवे को पकाये जब हलवा पहने लगे तब हलवे में गोंद मिलाए।
  • गोंद डालने के बाद जब हलवे से घी अलग निकलने लगे तब गैस बंद कर दीजिए, अब हलवे में भुने काजू, बादाम, पिस्ते और कद्दूकस किया नारियल मिक्स कर दीजिए।
  • गरमागरम गोंद का हलवा (Gond ka halwa recipe) बनकर तैयार है, गोंद के हलवे  (Gond ka halwa recipe) को सुबह के समय खाए यह हलवा थकान, कमर दर्द से राहत दिलाता है।
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/10/gond-ka-halwa-recipe-in-hindi.html/feed 0 202
मेथी के लड्डू बनाने की विधि || Methi Laddu Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/01/methi-laddu-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/01/methi-laddu-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 10 Jan 2022 06:50:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/01/10/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
 
मेथी के लड्डू बनाने की विधि || Methi Laddu Recipe in Hindi, मेथी लड्डु फोटो

 

मेथी के लड्डू को मिठाई के तौर पर कम और औषधि के रूप अधिकतर खाया जाता हैं। इसलिए सेहत की दृष्टि से मेथी के लड्डू को एक पारंपरिक मिठाई माना जाता है। सर्दी के मौसम में मेथी के लड्डू बच्चों और बुढो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये लड्डू खाने से काफी फायदा मिलता हैं। मेथी के लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी के लड्डू को सर्दी के मौसम में होने वाले जोड़ो के दर्द और कमर दर्द में बहुत फायदा मिलता है। तो आइए जानते हैं मेथी के लड्डू बनाने की विधि।
 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Methi Laddu Recipe in Hindi

मेथी दाना – 150 ग्राम
घी – 1 कप
गोंद – 1/4 कप
गुड़ – 150 ग्राम
बादाम – 1 कप
काजू – 1/2 कप
नारियल – 1/2 कप (कदूकस किया)
किशमिश – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
 
 
 

बनाने की विधि || How to make Methi Laddu Recipe in Hindi

  • सबसे पहले मेथी के दानों को साफ करके मिक्सी ग्राइडर में पीस ले।
  • पिसी मेथी को छननी से छानकर बड़े दानों को अलग करके फिर से मिक्सी में डालकर पीस ले।
  • बादाम और काजू को बारीक काट ले। नारियल को कदूकस कर ले।
  • एक कड़ाही में घी गरम करे जब घी गर्म होजाये तब इसमे गोंद डालकर फूलने तब फ्राई करके एक प्लेट में निकल ले।
  • अब कड़ाही के बचे घी में मेथी पाउडर डालकर मिलाये। मेथी पाउडर को घी में हल्का सा भूनकर कड़ाही से निकल ले।
  • ऐसी कड़ाही में गुड़ डालकर थोड़ा सा एक से दो चम्मच पानी मिक्स करके गुड़ को धीमी आंच पर पिघलने के लिए रखे।
  • मेथी पाउडर में काजू, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर, गोंद और कदूकस किया नारियल मिक्स कर दीजिए।
  • जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए और गुड़ की चाशनी गाढ़ी हो जाये तब गैस बंद कर दे और चाशनी को ठंडा होने दे।
  • जब चाशनी हल्की सी गर्म रह जाये तब मेथी पाउडर मिक्स करके थोड़े थोड़े मिक्सर लेकर लड्डू बनाकर तैयार कर ले।
  • मेथी के लड्डू का सेवन सुबह के नाश्ते में गुनगुने पानी के साथ करे।
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/01/methi-laddu-recipe-in-hindi.html/feed 0 432
जच्चा के लिए संधा कैसे बनाये || Sandha Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2021/02/sandha-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2021/02/sandha-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 24 Feb 2021 12:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/02/24/%e0%a4%9c%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e Read more

]]>
जच्चा के लिए संधा कैसे बनाये , Sandha Recipe in Hindi

 

Sandha Recipe : यह संधा खास तौर से न्यू मदर के लिए बनाया जाता है। यह संधा जच्चा को डिलीवरी के बाद उसकी मांसपेशियों को रिकवर करने के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह बच्चों के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है। संधा बनाना बहुत ही आसान होता है आप यह संधा बहुत ही कम समय मे बनाकर तैयार कर सकते है। यह मस्तिष्क सम्बंधी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े :-

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Sandha Recipe

      मखाने – 200 ग्राम
      बादाम – 200 ग्राम
      काजू – 100 ग्राम
      किसमिश – 100 ग्राम
      छुआरे – 100 ग्राम
      अखरोट – 100 ग्राम
      नारियल – 1( कदूकस किए हुआ)
      पिस्ते – 100 ग्राम
      गोंद – 100 ग्राम
      चिरौंजी – 50 ग्राम
      खरभुजे के बीज – 100 ग्राम
      घी – 400 ml
      चीनी – 300 से 400 ग्राम

बनाने की विधि || How to make Sandha Recipe

  • भारी तले की कड़ाही में 100ml घी गर्म कर ले।
  • सबसे पहले घी में मखाने डालकर हल्का सा भून लें और सभी मखानों को कड़ाही से निकलकर किसी बर्तन में रख ले।
  • बाकी का बचा घी कड़ाही में हाई फ्लेम परगर्म कर ले।
  • अब घी में गोंद को अच्छे से भूनकर निकल ले।
  • अब बारी बारी से सभी ड्राई फ्रूट्स को भूनकर निकाल लें।
  • नारियल को कदूकस  कर ले।
  • कड़ाही में दो कप पानी तथा चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना ले।
  • जब एक तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाये तब इसमे सभी भुने ड्राई फ्रूट्स मिला ले।
  • जब यह संधा सख्त होकर कड़ाही से अलग होने लगे तो यह संधा बनकर तैयार है।
  • जब यह संधा बनकर तैयार हो जाये तब इसे एक डब्बे में निकालकर रख दे।
  • ठंडा हो जाने के यह संधा खाने के लिए तैयार है।
 

खाने के फायदे || Benefits Sandha Recipe 

  • यह संधा खाने के कई फायदे होते हैं संधे की तासीर गर्म होती है इसे दिन में दो बार खाना चाहिए।
  • ऐसी महिलाएं जो अभी अभी माँ बनी है यह संधा उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में बच्चा पैदा होने के बाद के एक दो महीने तक डिप्रेशन रहता हैं यह ऐसी समस्या से निजात दिलाता है।
  • दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए संधे का सेवन बहुत ही फायदेमंद रहता है यह दूध बढ़ाने का काम करता है और महिलाओं की इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है।
  • यह आखो के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। (सर्दियों के लिए परफेक्ट सांधा रेसिपी।)
Kitchen की जरूरत का सामान घर बैठे मंगाओ मात्र 99-199 अभी खरीदे ऑफर लिमटेड है जल्दी करें ओर पाए बहतरीन मौका अभी खरीदने के लिए Top collections पर क्लिक करें 👉 Top collections
Uttapam recipe in Hindi, Uttapam recipe, Uttapam
]]>
https://kitchenmasaala.com/2021/02/sandha-recipe-in-hindi.html/feed 0 523