Dal – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Fri, 24 May 2024 11:05:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Dal – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 पंजाबी राजमा बनाने की विधि || Rajma recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/05/rajma-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/rajma-recipe-in-hindi.html#respond Fri, 24 May 2024 03:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/10/29/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0 Read more

]]>
 

पंजाबी राजमा बनाने की विधि || Rajma recipe in Hindi,राजमा इमेज

Rajma recipe : राजमा पूरे उत्तर भारत मे पसंद किया जाने वाला एक प्रसिद्ध व्यंजन है। यह छोटे ढाबो से लेकर बड़े फाइव स्टार होटल के मेन्यू में भी आपको राजमा चावल मिल जाएगा। राजमा सभी को बहुत पसमद आता है। आप सभी राजमा चावल घर पर ही बनाकर सभी को खिला सकते हैं। वैसे तो होटल में राजमा अच्छा मिल जाता है। लेकिन आप यह राजमा रेसिपी घर पर ही बनाकर सभी का मन मोह सकती हो। तो चलिए जानते हैं यह पंजाबी राजमा की रेसिपी।

राजमा स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हेल्दी होता है। राजमा में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके साथ ही राजमा में घुलनशील फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: ऐसे बने छोले का स्वाद किसी रेस्टोरेंट में बने छोले से कम नहीं।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Rajma Recipe


राजमा = 1 – कप
टमाटर = 2 से 3
प्याज = 1
हरी मिर्च = 2 से 3
अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1/2 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 2 – चम्मच
गरम मसाला = 1/2 – चम्मच
आमचूर पाउडर = 1/4 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
तेजपत्ता = 1 से 2
काली मिर्च = 2 से 3
दाल चीनी = एक छोटा टुकड़ा
बड़ी इलायची = 1
जीरा = 1/4 – चम्मच
खाने वाला सोडा = 1/2 -चम्मच
तेल = जरूरत के अनुसार
नमक = स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें:  पंजाब का मुख्य भोजन सरसो का साग और मक्का की रोटी।

बनाने की विधि || How make to Rajma Recipe

  • राजमा एक बाउल में डालकर रातभर या 7 से 8 घण्टे के लिए भिगो दे। और यदि आप रात में राजमा भिगोना भूल जाए तब आप इसे गर्म पानी मे 2 से 3 घण्टे के लिए भिगो दें।
  • राजमा को बेकिंग सोडा और नमक डालकर प्रेशर कुकर में 5 से 6 सिटी आने तक उबाल लें। इसके बाद कुकर से उबला राजमा निकल ले।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें सभी खडें मसाले हींग, तेज पत्ता, काली मिर्च, दाल चीनी, बड़ी इलायची और जीरा डालकर चटखने तक भूने। इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने पर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने।
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक सभी मसालों को तेल अलग होने तक पकने दे।
  • इसके बाद उबले हुए राजमा इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  • इसमें अपनी आवश्कता के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकने दे।
  • जब ग्रेवी गाढ़ा हो जाये तब राजमा में गरम मसाला और हरी धनिया की पत्तियां डालकर एक से दो मिनट पकने दे।
  • अब यह राजमा पक कर तैयार है। गरमा गरम राजमा चावल और रोटी के साथ परोसें।

 

इसे जरूर पढ़ें: पंजाब का स्पेशल गाजर का हलवा (गजरेला) रेसिपी

रेसिपी के लिए लास्ट वर्ड


यदि आप सभी को यह रेसिपी पसन्द आये तो हमे अपनी कमेंट में जरूर बताये। आप सभी हमेशा की तरह अपने विचार जरूर साझा करें। ऐसी ही ओर जानकारी के kitchenmasaala.com पर जाए। धन्यवाद,

 

 

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/rajma-recipe-in-hindi.html/feed 0 476
हलवाई वाले छोले बनाने की विधि || Halwai stayl Chole bnane ki Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html#respond Thu, 23 May 2024 04:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/06/07/%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e Read more

]]>
हलवाई वाले छोले बनाने की विधि ,Halwai stayl Chole bnane ki Recipe in Hindi,chole sabzi image,chole sanzi photo,

Chole recipe : छोले खाने में तो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं खासकर जब छोले हलवाई या रेस्टोरेंट स्टाइल से बने हो तब इनका स्वाद ही लाजवाब होता है छोले की इस सब्जी को आप छोले भटूरे के साथ परोसें। अगर आपका भी कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप भी जरूर बनाने ये हलवाई वाले छोले। आज हम आपको बताएंगे हलवाई वाला सिक्रेट छोले बनाने के लिये तो आइए जानते हैं – हलवाई वाले छोले कैसे बनाये जाते हैं। ( Chole Banane ki Recipe in Hindi )

यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for chole Recipe

छोले = 2 – कप
प्याज = 2
हरी मिर्च = 2 -3
टमाटर = 4
अदरक = 1- इंच टुकड़ा
छोले मसाला = 2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 1 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
लांग = 3 – 4
इलायची = 1  छोटा टुकड़ा
दाल चीनी = 1 – छोटा टुकड़ा
काली मिर्च = 2 – 3
तेज पत्ता = 1
सुखी लाल मिर्च = 2
जीरा = 1 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
चाय पत्ती = 1 – चम्मच
बेकिंग सोडा = 1/2 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = जरूरत के अनुसार
 

बनाने की विधि || How make to Chole Recipe

  • सबसे पहले छोले को साफ पानी से अच्छे से धुलकर पूरी रात के लिए भिगोकर रख दे।
  • यदि आप रात में छोले भिगोने भूल गए है तो 4 से 5 घण्टे के लिए छोले गर्म पानी मे भिगोकर रख दें।
  • अदरक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च का मिक्सी में पेस्ट बना ले।
  • एक कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे सभी खड़े मसाले दाल चीनी, काली मिर्च, इलायची, जीरा, तेज पत्ता और लांग डालकर सभी को हल्का सा भुनने के बाद अदरक,प्याज, टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दे साथ ही स्वादानुसार नमक भी इसमे मिला दे ओर इसे चलाते हुए भून लें।
  • इस पेस्ट से जब तेल अलग होना शुरू हो जाये तब इसमे सभी मसाले छोले मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भून लें।
  • एक भगोने में थोड़ा सा पानी लगभग 2 कप पानी डालकर उसमे चाय पत्ती डालकर एक उबाल आने तक पका लें।
  • जब सभी मसाले भून जाए तब इसमे रात में भीगे छोले पानी के साथ डाल दे।
  • इसके बाद चाय का बना पानी और बेकिंग सोडा डालकर छोलों में मिक्स कर दे और कुकर का ढक्कन बन्द कर दे।
  • अब 4 से 5 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दे जब कुकर ठंडा हो जाये तब इसे खोलकर छोले अच्छे से पक गए हो तब यह हलवाई वाली छोले की सब्जी बनकर तैयार है।
  • छोले में तड़का लगाने के लिए एक पेन में तेल गरम करे उसमे सुखी लाल मिर्च, जीरा और हींग डाल कर थोड़ा सा भुने ओर छोले में डाल दें।
  • अब यह हलवाई वाले छोले पूरी तरह से बनकर तैयार है। भटुरो, पूरी या चावल की साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html/feed 0 496
Dal Makhani Recipe : रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी रेसिपी। https://kitchenmasaala.com/2024/03/dal-makhani-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/03/dal-makhani-recipe.html#respond Mon, 18 Mar 2024 17:04:44 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4097 Read more

]]>
Dal Makhani Recipe, Dal Makhani Recipe in Hindi

Dal Makhani Recipe : दाल मखनी एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय डिश है जिसे काली साबुत उड़द दाल और राजमा का उपयोग करके बनाया जाता है, दाल मखनी को मसालो, मक्खन और क्रीम के साथ पका कर तैयार किया है। दाल मखनी को आप नान रोटी या उबले चावल के साथ परोस सकते हैं।

Read more : रेस्टोरेंट स्टाइल राजमा रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dal Makhani Recipe

1 कप साबूत काली उड़द दाल
1/4 कप राजमा
4 कप पानी
3 कप पानी (पकाने के लिए)
2 बड़े चम्मच घी या मक्खन
2 टमाटर (बारीक कटा)
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच गरम मसाला
1/2 कप क्रीम
नमक स्वाद के अनुसार
सजाने के लिए कटा हुआ धनिया पत्ती

तड़के के लिए

2 बड़े चमच घी या मक्खन
1 छोटी चम्मच जीरा
1 से 2 तेज पत्ता

Read more : मावे की स्वादिष्ट गुजिया रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Dal Makhani Recipe

  • साबुत काली उड़द दाल और राजमा को ठंडे पानी में अच्छे से धोने के बाद 6 घंटे या पूरी रात भिगोकर रखें।
  • भिगे दाल और राजमा से पानी निकालकर इन्हें फिर से अच्छे से धोएं।
  • प्रेशर कुकर में उड़द दाल, राजमा, 3 कप पानी, नमक और हल्दी पाउडर डालें।
  • इसे लगभग कुकर में 6-7 सिटी आने तक पकाएं या जब तक दाल और राजमा नरम और अच्छे से पके नहीं हो जाते।
  • दाल और राजमा जब अच्छे से पक जाए तब एक पैन में घी या मक्खन गरम करें।
  • तेल गरम करने के बाद उसमें कटा हुआ टमाटर डालें और उनको नरम होने तक पकाएं।
  • टमाटर नरम होने के बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट के लिए पकाएं।
  • प्रेशर कुकर से पकी हुई दाल और राजमा को मिलाएं और पानी के साथ पैन में डालें।
  • कुछ दाल को कद्दूकस करके मिश्रण में मिलाएं ताकि दाल थिक हो जाए।
    दाल को हल्की आंच पर 20-30 मिनट तक पकाएं।
  • दज अच्छे से पक जाए तब दाल में क्रीम डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • दाल में तड़का लगाने के लिए छोटे पैन में घी या मक्खन गरम करें। जीरा ओर हींग डालकर उसे फूलने दें।इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़के को दाल मखनी में डाले।
  • दाल मखनी में तड़का लगाने के बाद धनिया पत्ती से सजाएं।

Dal Makhani Recipe, Dal Makhani Recipe in Hindi

  • गरमा गरम दाल मखनी को नान, रोटी, या उबले हुए चावल के साथ परोसें।

Read more : आलू की क्रिस्पी पकौड़ी रेसिपी।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/03/dal-makhani-recipe.html/feed 0 4097
चने की दाल पालक रेसिपी || chana dal palak recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/12/chana-dal-palak-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/12/chana-dal-palak-recipe-in-hindi.html#respond Tue, 06 Dec 2022 17:59:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/12/06/%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%80-chana-dal-palak-reci Read more

]]>
चने की दाल पालक रेसिपी || chana dal palak recipe in Hindi, chana dal palak image, चना दाल पालक फोटो, kitchenmasaala

 

चना दाल पालक रेसिपी (chana dal palak recipe) एक बहुत ही पौष्टिक रेसिपी है। चना दाल को पालक के साथ मिक्स करके बनाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। और यह आयरन और प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी सब्जी बन जाती है। ठंड के मौसम में बच्चे पालक, मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां खाना बिल्कुल पसंद नही करते हैं लेकिन पत्तेदार सब्जियां बच्चों और हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आप बच्चो को चना दाल पालक (chana dal palak recipe) की यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खिलाए जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेगी और बच्चे इसे बड़े शोक से खायेंगे तो चलिए जानते है चने की दाल पालक रेसिपी। (chana dal palak recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for chana dal palak recipe

चना दाल – 1 कप
पालक – 500 ग्राम
टमाटर – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2
हींग – 1 पिंच
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी – अपनी इच्छा के अनुसार
हरा धनिया – स्वादानुसार
साबुत सुखी लाल मिर्च – 2
लहसुन – 2 से 3 कलिया
 
 

बनाने की विधि || How to make chana dal palak recipe

  • चना दाल पालक (chana dal palak recipe) बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को आधा घंटा से एक घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • पालक की पत्तियों को धोकर साफ कीजिए उसके बाद पालक को एक छननी में रख दे जिससे पालक का सारा पानी निकल जाए।
  • पालक का पानी निकल जाने के बाद पालक को बारीक काट लीजिए।
  • कुकर में घी डालकर गरम कीजिए, गरम घी में हींग और जीरा डाल दे, जीरा जब तड़ने लगे तब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर हल्का सा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल दीजिए, हल्का सा भुनने के बाद टमाटर और नमक डालकर मिक्स कीजिए।
  • मसालो से जब तेल अलग निकलने लगे तब कटा पालक और दाल डालकर मसालो के साथ मिक्स कीजिए।
  • चना दाल पालक (chana dal palak recipe) को एक मिनट मसालो के साथ भुनने के बाद 4 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • कुकर में दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए, अब कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
  • कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को चेक कीजिए दाल पूरी तरह से पकी है या नहीं। 
  • इसके बाद दाल में तड़का लगाने के लिए एक करछी में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए गर्म घी में साबुत लाल मिर्च और बारीक कटी लहसुन का तड़का लगाए।
  • गरमागरम चने की दाल पालक (chana dal palak recipe) को भरवाँ करेले रोटी के साथ परोसें। 
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/12/chana-dal-palak-recipe-in-hindi.html/feed 0 167
सूखे चटपटे छोले बनाने की विधि || Dry chole Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/09/dry-chole-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/09/dry-chole-recipe-in-hindi.html#respond Sat, 24 Sep 2022 18:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/09/24/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e Read more

]]>
सूखे चटपटे छोले बनाने की विधि || Dry chole Recipe in Hindi, Dry chole image, सूखे छोले फोटो, kitchenmasaala

 

छोले आज कल भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे बहुत ही लोकप्रिय है। छोले में प्रोटीन और रेशे भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए, शाकाहारी लोगो के लिए चोला एक बेस्ट ऑप्शन हैं। भारत मे हर गली मोहल्ले शर में आमतौर पर छोले भटूरे या छोले चावल के ठेले देखने को मिल जाते हैं। भारत देश मे छोले को अलग-अलग राज्यो में अलग तरीको से बनाया जाता है। छोले को गुजरात मे खूब सारे टमाटर की प्यूरी के साथ बनाया जाता है तो दक्षिण भारत मे पिंडी छोले को एक दम सूखा ओर चटपटा बनाया जाता है। आज हम एक दम साऊथ इंडियन स्टाइल में सूखे छोले बनाना बताने वाले हैं तो चलिए जानते हैं सूखे चटपटे छोले बनाने की विधि। (Dry chole Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dry chole Recipe 

छोले – 1 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2 से 3
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हींग – 1 पिंच
तेल – 1 बड़ी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
नींबू का रस – 1 चम्मच
पुदीना – 2 चम्मच (बारीक कटा)
 
 

बनाने की विधि || How to make Dry chole Recipe 

  • छोले को में पानी और बेकिंग सोडा डालकर रात भर या 7 से 8 घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • इसके बाद छोले को पानी से निकल कर, छोले को कुकर में 4 से 5 कप पानी मे हल्का सा नमक डालकर उबाल लीजिए।
  • कुकर में दो सिटी आने के आंच को धीमा कीजिये, छोले को 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • इसके बाद छोले को पानी से निकाल लीजिए, प्याज को बारीक काट लीजिए, अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाकर तैयार कर लिए, हरी मिर्च को बारीक लम्बा काटे।
  • कड़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल गरम हो जाने पर हींग और प्याज को हल्का सा ब्राउन होने तक भूने।
  • प्याज हल्की ब्राउन हो जाए तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा कच्चा पन खत्म होने तक भूने।
  • अब इसमें बारीक कटी हरी धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर डाल दीजिए।
  • इन्हें मिलने के बाद उबले छोले डालकर मिक्स कीजिए, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर छोले को ढककर पकने दीजिए।
  • 3 से 4 मिनट बाद गैस बंद करे, सूखे चटपटे चोले बनकर तैयार (Dry chole Recipe) है। सूखे छोले को पराठा, पूरी या किसी भी खाने के साथ सर्व करें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/09/dry-chole-recipe-in-hindi.html/feed 0 233
हलवाई जैसे छोले बनाना || chole ki sabji recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2022/08/chole-ki-sabji-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/08/chole-ki-sabji-recipe-in-hindi.html#respond Tue, 23 Aug 2022 21:08:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/08/23/%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-chole-ki-sabji-recipe Read more

]]>
हलवाई जैसे छोले बनाना || chole ki sabji recipe in hindi, halwai chole image, chole ki sabhi image , kitchenmasaala

 

घर मे छोटा हो या बड़ा छोले की सब्जी सभी की फेवरेट होती है। हम घर मे छोले तो बना लेते हैं लेकिन हमारे छोले में कभी भी हलवाई जैसे चोले का टेस्ट नही होता है। आज हम आपको बिल्कुल हलवाई जैसे छोले बनाने के बारे में बताने वाले हैं। जिससे आप घर पर ही सभी को हलवाई जैसे छोले बनाकर खिला सकें।
 
वेसे तो छोले की सब्जी एक पंजाबी डिश है। जो यह पर ज्यादा चावल के साथ पसन्द की जाती है, लेकिन चोले की सब्जी के साथ गरमागरम भटूरे ओर तीखा चटपटा मिर्च का अचार चोले के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। आब यह चोले की हलवाई स्टाइल सब्जी को बस कुछ मसाले ओर टिप्स फॉलो करके बनाये तो आपके चोले भी एक दम हलवाई सटे बनेगे। तो चलिए बनाना शुरू करते हैं। आइए सबसे पहले जान लेते हैं चोले बनाने की जरूरी सामग्री और जानते हलवाई जैसे छोले घर पर बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredientes for chole ki sabji recipe

छोले – 2 कप
प्याज – 2 प्याज
टमाटर – 3 टमाटर
लहसुन – 3 से 4 कलियां
हरी मिर्च – 2
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
आमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
छोला मसाला – 1/2 चम्मच
लांग – 2
काली मिर्च – 4
जीरा – 1/4 चम्मच
तेज पत्ता – 1
बड़ी इलायची – 1
हींग – 1 पिंच
घी – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के हिसाब से
चाय पत्ती – 1 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make chole ki sabji recipe

  • सबसे पहले दो कप छोले में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उन्हें रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • टमाटर और प्याज का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिए, लहसुन का भी पेस्ट बनाकर तैयार कीजिए, हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए।
  • एक पेन में एक गिलास पानी को गर्म कीजिए जब पानी मे उबाल आ जाए तब उसमें एक चम्मच चाय पत्ती डालकर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • कुकर में तेल डालकर गरम कीजिए जब तेल गरम हो जाये तब उसमें लांग, बडी इलायची, तेज पत्ता, जीरा डालकर हल्का सा भुनने के बाद प्याज का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक बुनने के बाद, लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए।
  • लहसुन को हल्का सा भुनने के बाद टमाटर की प्यूरी डालकर उसे एक मिनट तक पकाने के बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और आमचूर पाउडर को मिस कीजिए।
  • इस सभी मसालो से जब तेल अलग निकलने लगे तब मसाले में रात में भीगे छोले को साफ पानी जे दो से तीन बार धोने के बाद मसाले में मिक्स कीजिए।
  • छोले को मसाले में मिक्स करने के बाद चाय के पानी को छानकर छोले में मिला दीजिए।
  • छोलों में 2 से 3 कप पानी डालकर पकने दीजिए जब छोले में एक उबाल आ जाये तब छोले की सब्जी में बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच) डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, तीन सिटी आने के बाद आंच को धीमा कर दीजिए।
  • धीमी आंच पर कुकर में दो से तीन सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
  • कुकर जब ठंडा हो जाये तब छोले की सब्जी को एक बार चेक कीजिए अगर छोले अच्छे से पक गए है तो चोले में हींग और देशी घी का तड़का लगाए।
  • एक करछी में एक चम्मच घी को गर्म कीजिए, उसमे हींग डालकर छोले की सब्जी में मिक्स कीजिए, साथ ही छोले की सब्जी में छोला मसाला मिक्स कीजिए।
  • आपकी हलवाई वाली छोले की सब्जी बनकर तैयार है, चोले की सब्जी को गरमागरम भटूरे या नान रोटी को मिर्च के चटपटे अचार के साथ सर्व कीजिए।
Note : छोले भिगोते समय बेकिंग सोडा डालना ऑप्शनल है। और यदि आप रात में छोले भिगोना भूल गए हैं तब आप सोडा डालकर छोले को भिगोये।
 
 
अगर आप छोले की सब्जी के साथ भटूरे बनाना चाहते है तब कमेंट बॉक्स में हमे कमेंट कीजिए। अगर आपको इस रेसिपी से सम्बंधित कोई भी सवाल मन मे आये तब हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आपके अपने kitchenmasaala  के साथ ऐसे ही जुड़े रहे। 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/08/chole-ki-sabji-recipe-in-hindi.html/feed 0 263
तोरई और चने की दाल की सब्जी || Torai chana dal ki sabji recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/07/torai-chana-dal-ki-sabji-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/07/torai-chana-dal-ki-sabji-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 24 Jul 2022 03:32:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/07/24/%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%88-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c% Read more

]]>
तोरई और चने की दाल की सब्जी || Torai chana dal ki sabji recipe in Hindi, Torai chana dal ki sabji image

 

तोरई की सब्जी एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है जो हर किसी को पसन्द नही होती है। उत्तर प्रदेश में यह सब्जी खूब बनाई जाती है।  आज हम तोरई ओर चना दाल की टेस्टी सब्जी बनाने के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे आप लन्च बॉक्स या दोपहर के कहने के लिए बनाकर तैयार कर सकते हो। तो आइए जानते हतोरई और चना दाल की सब्जी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Torai chana dal ki sabji recipe in Hindi

तोरई – 500ग्राम
चना दाल – 1/2 कप
टमाटर – 2
हरी मिर्च – 2
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
हींग – पिंच
नमक स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Torai chana dal ki sabji recipe in Hindi

  • तोरई चना दाल बनाने के सबसे पहले चना दाल को एक घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • तब तक तोरई को अच्छे से धोकर साफ कीजिए, इसके बाद तोरई का छिलका निकाल कर तोरई को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर तैयार कीजिए।
  • कुकर में घी डालकर गरम कीजिए जब घी गरम हो जाये तब उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाए, जब जीरा चटखने लगे तब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाले।
  • टमाटर हरी मिर्च के पेस्ट को एक से दो मिनट पकाने के बाद नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर पकाए। 
  • जब मसाले भून जाए तब इसमें चना दाल और तोरई डाल दीजिए , सारी सामग्री को चलाते हुए 2 मिनट तक पकाने के बाद दो कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए, अब कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलिए।
  • तोरई और चना चल की सब्जी बनकर तैयार है। तोरई की सब्जी को एक कटोरी में घी डालकर रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसिये।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/07/torai-chana-dal-ki-sabji-recipe-in-hindi.html/feed 0 297
होटल जैसी दाल मखनी || Dal Makhani Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/02/dal-makhani-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/02/dal-makhani-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 20 Feb 2022 06:25:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/02/20/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a5%80-dal-makhani-recipe-in-hindi/ Read more

]]>
 
होटल जैसी दाल मखनी || Dal Makhani Recipe in Hindi, दाल मखनी फोटो, Dal Makhani image



रेस्टोरेंट और शादी, पार्टी में आप सभी ने दाल मखनी तो बहुत बार खायी होगी और इसके स्वाद का लुप्त भी उठाया होगा लेकिन इस दाल को घर पर ही बनाकर बाजार जैसा टेस्ट दिया जाए तो इसके स्वाद के क्या कहने। दाल मखनी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल मखनी बनाने की विधि।

 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dal Makhan Recipe in Hindi


साबुत उड़द – 1 कप

राजमा – 1/4 कप

प्याज – 1

अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

टमाटर – 2

हरी मिर्च – 3 से 4

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

गरम मसाला – 1/2 चम्मच

आमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

हींग – 1 पिंच

नमक – स्वादानुसार

तेल – जरूरत के अनुसार

 

बनाने की विधि || How to make Dal Makhan Recipe in Hindi

 


  • सबसे पहले दाल मखनी बनाने के लिए राजमा और उड़द दाल को रात भर के लिए भिगोकर रख दे।
  • सुबह भीगे उड़द दाल और राजमा को पानी से अच्छी तरह से धोएं और कुकर में तीन से चार कप पानी, भीगे उड़द और राजमा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स करें।
  • अब कुकर को बंद करके गैस पर रखे और पांच से छः सीटी आने तक पकाएं।
  • कुकर जब ठंडा हो जाये तब दाल को एक चमचे से चलाए दाल आपस मे अछि तरह मिल जाये तो यह तड़का लगाने के लिए एक दम तैयार है।
  • तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करे, तेल गर्म होने पर तेल में हींग, जीरा डालकर भुने।
  • इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने।
  • इसके बाद टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाने के बाद बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर आमचूर पाउडर, गरम मसाला डालकर मिक्स करें।
  • जब मसलो से तेल अलग होने लगे तब पकी हुई दाल इसमें डालकर मिक्स करें।
  • 4 से 5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दे, दाल मखनी बनकर तैयार है, गर्मागर्म दाल मखनी को रोटी, नान रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।

 

 

रेसिपी के लिए लास्ट वर्ड


पौष्टिक ओर स्वादिस्ट दाल मखनी बनाने के लिए रेसिपी को step by स्टेप फॉलो करें। जब आप अपने घर मे दाल मखनी बनाये तो हमे इसके स्वाद के बारे में कमेंट करके जरूर बताएं। हमारी आने वाली रेसिपी के लिए अपने सुझाव जरूर साझा करें। इसी प्रकार की ओर रेसिपी के लिए www.kitchenmasaala.com पर जाए। धन्यवाद,

 

]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/02/dal-makhani-recipe-in-hindi.html/feed 0 400
सूखे चने बनाने की विधि || Chana masala Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/02/chana-masala-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/02/chana-masala-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 16 Feb 2022 06:20:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/02/16/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-chana-masala-recipe- Read more

]]>
सूखे चने बनाने की विधि || Chana masala Recipe in Hindi, सूखे चने फोटो, Chana masala image

 

सूखे चने एक ऐसी डिश है जिसे आप दोपहर या रात के कहने में बनाकर सभी को खिला सकते हो। चने का स्वाद वैसे ही लाजवाब होता है लेकिन मसलो के तड़के के बाद इनका स्वाद ओर बढ़ जाता है। सूखे चने की सब्जी पोष्टिकता से भरपूर होती है। सूखे चने की सब्जी को नवरात्रि की अष्टमी या नवमी पूजा के लिए बनाया जाता है। नवरात्रि पूजा में सूखे चने, सूजी का हलवा और पूरी का प्रसाद दिया जाता है। तो आइए जानते सूखे चने बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Chana masala Recipe in Hindi

काले चने – 1 कप
प्याज – 2 प्याज
लहसुन – 5 से 6 कलिया
हरी मिर्च – 2 से 3
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
टमाटर – 1
जीरा – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Chana masala Recipe in Hindi

  • काले चने को धोकर रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए। अगर आप रात में चना भिगोना भूल जाये तब चने को गर्म पानी मे एक से दो घण्टे के लिए भिगोकर रखे। (कोल्ड कॉफी रेसिपी)
  • एक मिनट बाद कड़ाही में सभी मसाले आमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर पकाये।
  • इसके बाद चने डाल दे और कड़ाही को ढक्कर 8 से 10 मिनट मसालों को भुनाने दे बीच-बीच मे करछी से चने को चलाते रहे।
  • तय समय के बाद सूखे चने बनकर तैयार है। गर्मागर्म पूरी या पराठो के साथ सर्व करें।
 
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/02/chana-masala-recipe-in-hindi.html/feed 0 405
दाल पालक की सब्जी कैसे बनाते हैं || Chana dal Palak ki sabji Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/01/chana-dal-palak-ki-sabji-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/01/chana-dal-palak-ki-sabji-recipe-in-hindi.html#respond Tue, 25 Jan 2022 04:54:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/01/25/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e Read more

]]>
दाल पालक की सब्जी कैसे बनाते हैं || Chana dal Palak ki sabji Recipe in Hindi, दाल पालक की फोटो,

 

दाल पालक की सब्जी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजक है जिसे भारत के हर हिस्सो में अलग – अलग तरीको से बनाया जाता है। पालक एक बहुत ही पोष्टिक सब्जी है। जो आयरन, केल्सियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के मात्रा से भरपूर होते हैं। तो  आइए जानते हैं दाल पालक बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Chana dal Palak ki sabji Recipe in Hindi

पालक – 500 ग्राम
चना दाल – 1/2 कप
टमाटर – 2
हरी मिर्च – 2 से 3
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हींग – 1 पिंच
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
हरी धनिया – 1/2 कप
 
 

बनाने की विधि || How to make Chana dal Palak ki sabji Recipe in Hindi

  • कुकर में तेल डालकर गरम करने के बाद जीरा और हींग डालकर हल्का सा भुनने के बाद मिक्सी में बना पेस्ट और सभी मसाले हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाल कर मिक्स करें। (आटे के लड्डू रेसिपी)
  • कुकर में दो सिटी आने पर गैस को बंद कर दीजिए।जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाये तब दाल का ढक्कन खोले और इसमें गर्म मसाला, बारीक कटी हरी धनिया मिक्स कर दे। (मूंगफली की पूरी बनाने की विधि)
  • दाल पालक की सब्जी बनकर तैयार है दाल पालक की सब्जी को रोटी, पूरी, चावल के साथ सर्व करें।
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/01/chana-dal-palak-ki-sabji-recipe-in-hindi.html/feed 0 419