Holi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Fri, 07 Mar 2025 12:05:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Holi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Dahi Bhalla : इस होली घर में बनाए चटपटे, स्वादिष्ट और मुँह में घुल जाने वाले सॉफ्ट दही भल्ले। https://kitchenmasaala.com/2025/03/dahi-bhalla.html https://kitchenmasaala.com/2025/03/dahi-bhalla.html#respond Fri, 07 Mar 2025 05:08:08 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4161 Read more

]]>
Dahi Bhalla, Dahi Bhalla recipe in Hindi

Dahi Bhalla : दही भल्ला एक प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट फूड और नाश्ता है जिसे उत्तर भारत मे होली के त्यौहार पर बहुत से घरों में बनाया जाता है और कई तरह की चटनी, मसालों से सजाया जाता है। यदि आप भी इस होली पर अपना मेन्यू तैयार कर रहे हैं तो अपनी होली को खास बनाने के लिए इस होली घर मे दही भल्ले बनाकर सभी को जरूर खिलाये।

Read more : घर मे दही भल्ले बनाने की आसान रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dahi Bhalla

1 कप उड़द की दाल
2 कप दही (फेटी हुई)
1 चम्मच नमक (स्वाद के अनुसार)
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
इमली की चटनी
पुदीने की चटनी
तेल तलने के लिए

Read more : रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी।

बनाने की विधि || How to make Dahi Bhalla

  • उड़द दाल को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। पानी को छान लें और थोड़ा पानी डालकर दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें। दाल को पीसने के बाद फेट ले।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। गर्म तेल में दाल के पेस्ट के छोटे-छोटे भल्ले बनाकर डालें।
  • भल्लो को सुनहरा होने तक तलने के बाद उन्हें निकालें और अधिक तेल को टिशू पेपर टॉवेल पर सुखा लें।
  • भल्लो को भिगोने के लिए एक भावल मे गरम पानी ले पानी मे हल्का सा नमक डालकर तले गए भल्लो वड़े को पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • दही को फेटकर नमक मिला ले।
  • पानी मे भीगे भल्लो से एक्स्ट्रा पानी निकालें और एक सर्विंग प्लेट पर रखें। उन पर फैलाएं और दही, हरी चटनी, इमली की चटनी डालें, इसके बाद पीसे मसाले जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़कें।
  • दही भल्ला को परोसने से पहले ठंडा भी कर सकते हैं।
  • मजेदार दही भल्ला बना लिया है! आप अपने स्वाद के अनुसार मसालों और चटनियों को बदल सकते हैं। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान नाश्ता है।

Read more : ढाबा स्टाइल राजमा रेसिपी।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2025/03/dahi-bhalla.html/feed 0 4161
Khoye ki Gujiya Recipe : खोए की गुजिया बनाने की विधि https://kitchenmasaala.com/2025/02/khoye-ki-gujiya-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2025/02/khoye-ki-gujiya-recipe.html#respond Fri, 28 Feb 2025 00:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/03/09/%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
Khoye ki Gujiya Recipe, Khoye ki Gujiya Recipe in Hindi

 

Khoye ki Gujiya Recipe : होली के त्यौहार पर की तरह की मिठाइयां तैयार की जाती है। इन सभी मिठाइयों में से गुझिया एक होली स्पेशल मिठाई है। उत्तर भारत मे यह मिठाई होली के अवसर पर खासतौर पर बनाई जाती है। वैसे तो गुझिया कई तरीकों से बनाई जाती है जैसे सूजी भरी गुझिया और मावा भरी गुझिया। हम आपको बताएंगे कि सूजी मावा की गुझिया कैसे बनाई जाती है। आप भी यह गुझिया घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं हमारी रेसिपी स्टैप बाई स्टैप फॉलो करें और यह स्वादिष्ट गुझिया बनाकर सभी को खिलाएं।

यह भी पढ़े :-

 

आवश्यक सामग्री || Khoye ki Gujiya Recipe

मैदा = 500 ग्राम
घी = एक कप
 

भरावन सामग्री

मावा / खोया = 500 ग्राम
सूजी = 1/2 – कप
बादाम = 1 – बड़ा चम्मच
काजू = 1 – बड़ा चम्मच
पिस्ता = 1 – बड़ा चम्मच
नारियल का ब्रुदा =1 – कप
किसमिश = 1- बड़ा चम्मच
बुरा या पिसी चीनी = 1 – कप
इलायची पाउडर = 1/2 – चम्मच
 

बनाने की विधि  || How to make Khoye ki Gujiya Recipe

  • गुझिया बनाने के लिए मैदा को छान लें।
  • मैदे में घी मिला ले और जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए मैदे को सख्त गुथ ले और अब मैदे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दे।
  • भारी तले की कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें बादाम, काजू, पिस्ते डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें अब इन्हें कड़ाही से निकल दे।
  • बचे घी में नारियल का ब्रुदा डालकर हल्का सा रंग बदलने तक भूनकर कड़ाही से निकाल लें।
  • इसके बाद इसी कड़ाही में सूजी को हल्का ब्राउन होने तक भूनकर निकल ले।
  • अब भरावन के लिए कड़ाही में मावा मीडियम आंच पर चलते हुए 3 से 5 मिनट तक भून लें।
  • जब मावा पिघल जाए तब गैस बंद कर दे और सभी भुने ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, किसमिश, पिस्ता, नारियल का ब्रुदा तथा चीनी या भूरा सभी को मावा में मिला ले।
  • भरावन में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिला ले और अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद तैयार मैदे से छोटे छोटे हिस्से में बांटकर, इन छोटे हिस्सो को बेलकर गोल रोटियां बना ले।
  • गुझिया बनाने के लिए साँचा ले और साँचे के दोनों ओर तेल लगा दे। अब बेली रोटी को साँचे के ऊपर रखे ओर साँचे के दांतों के ऊपर रोटी को हल्का सा गिला कर ले।
  • एक चम्मच के करीब भरावन सामग्री को साँचे में लगी रोटी में भरकर साँचे को बंद करे और रोटी का जो हिस्सा बाहर रह जाये उसे हटा दे। 
  • इसी प्रकार सारे मैदे की गुझिया बनाकर तैयार कर दे।
  • कड़ाही में तेल या घी हाई फ्लेम पर गर्म कर ले।
  • गर्म तेल में गुझिया डालकर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई करके कड़ाही से निकाल दे।
  • जब गुझिया ठंडी हो जाये तो सभी गुझिया को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दे।
  • अब जब चाहे गुझिया को सर्व करें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2025/02/khoye-ki-gujiya-recipe.html/feed 0 521
कांजी का पानी बनाने की विधि || Kanji ka pani recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html#comments Tue, 18 Feb 2025 05:02:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/11/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
Kanji ka pani recipe in Hindi, Kanji ka pani recipe

 

Kanji ka pani recipe in Hindi : होली का त्यौहार बहुत ही नजदीक है ये तो आप सभी जानते हैं कि होली का त्यौहार स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों के बिना बिल्कुल अधूरा से लगता है। कई बार मेवों से बनी मिठाईया ओर स्वादिष्ट पकवान खाकर हमे अपच या पेट से जुड़ी कई समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है। तो ऐसे में होली के त्यौहार पर पकवानों और मिठाइयों के साथ-साथ ये कांजी का पानी बनाना भी बहुत जरूरी है। कांजी का पानी आपके हाजमे को दुरुस्त रख आपको पेट की समस्याओ से बचाता है तो आइए जानते हैं कांजी का पानी बनाने की विधि। 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Kanji ka pani recipe in Hindi

काली गाजर – 250 ग्राम
पानी – 5 लीटर
राई – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to makeKanji ka pani recipe in Hindi

  • कांजी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले पहले 5 लीटर पानी को उबाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • कटी गाजर को टुकड़ो मिट्टी की हांडी में डालकर उसमे उबला पानी मिला दीजिए।
  • हांडी में पानी डालने के बाद हींग, राय पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स कीजिए।
  • सभी मसाले मिक्स करने के बाद हांडी का ढक्कन बन्द करके ऊपर से कोई सूती कपड़ा बांध दीजिए।
  • हांडी को 4 से 5 दिन हल्की धूप दिखाए, हल्की धूप दिखाने से गाजर की कांजी स्वादिष्ट बनती है।
  • तय समय के बाद कांजी का पानी बनकर तैयार है, हाड़ी का ढक्कन खोले और कांजी को एक गिलास में डालकर परोसे।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2025/02/kanji-ka-pani-recipe-in-hindi.html/feed 1 106
मूंग की दाल के दही भल्ले || Dahi Bhalle recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2024/03/dahi-bhalle-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/03/dahi-bhalle-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 20 Mar 2024 10:24:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/03/25/%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87-dahi-bhall Read more

]]>
मूंग की दाल के दही भल्ले || Dahi Bhalle recipe in hindi

 

उत्तर भारत मे दही भल्ला बहुत ही पसन्द किया जाता है और यह खासतौर से होली ओर दीवाली के मौके पर परोसा जाता है। दही भल्लो को उड़द और मूंग की दाल से बनाकर तैयार किया जाता है। इमली की खट्टी मीठी चटनी और हरी चटनी दही भल्लो के स्वाद में चार चांद लगा देती है। इस पर चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर सर्व किये जाते हैं। दही भल्लो के लिए इमली की खट्टी मीठी चटनी, हरे धनिये की चटनी और दही भल्लो का मसाला इन सभी की रेसिपी के लिए।

यह भी पढ़े –

आवश्यक सामग्री – Dahi Bhalle recipe in hindi

     मूंग दाल = 1/3 – कप
     उड़द की दाल = 2/3 – कप
     हरी मिर्च = 2 से 3 ( बारीक कटी )
     किसमिश = 2 – चम्मच
     अदरक = 1 – इंच टुकड़ा
     तेल = डीप फ्राई के लिए
     हींग = 1 – चम्मच
     नमक = स्वादानुसार
     दही = 2 – कप
     खट्टी मीठी चटनी = 1 – कटोरी
     हरी चटनी = 1/2 – कटोरी
     दही भल्लो का मसाला = 2 – 3 चम्मच
 

बनाने की विधि – Dahi Bhalle recipe in hindi

  • दही भल्ले बनाने के लिए दोनों दालो को अलग -अलग बर्तन में 5 से 6 घण्टे या पूरी रात के लिए भिगोकर रखे।
  • इसके बाद उड़द की दाल को छान ले और मिक्सी में बारीक पेस्ट बना ले।
  • इसके बाद मूंग की दाल को भी बारीक पीस ले।
  • दोनो दालों के पेस्ट को एक बाउल में डालकर मिला ले।
  • इसके बाद इस पेस्ट को एक ही दिशा में फेटे। दालों के पेस्ट को लगभग 10 मिनट तक फेटे।
  •  इसके बाद भल्ले तलने के लिए पेस्ट तैयार हुआ या नही चेक करें। हथेली में पेस्ट उठाकर नीचे की तरफ करे अगर पेस्ट हाथ से नही गिरे तब यह पेस्ट भल्ले तलने के लिए तैयार है।
  • इसके बाद पेस्ट में बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और किसमिश डालकर थोड़ा सा फिर से फेट ले।
  • एक बड़े बर्तन में गुनगुने पानी मे हींग और नमक डालकर मिला दे।
  • अब कड़ाही में तेल को मीडियम आंच पर गर्म कर ले।
  • थोड़े थोड़े पेस्ट के भल्ले कड़ाही में डालते रहे और कड़ाही के तेल को हिलाते जाए। जब भल्लो का रंग हल्का सा ब्राउन हो जाये तब इन्हें कड़ाही से निकाल कर पानी के बर्तन में डाल दे।
  • जब ये भल्ले पानी मे अच्छे से फूलकर बड़े हो जाये तब इन्हें थोड़ा सा पानी निकाल कर एक प्लेट में रखे और उसके ऊपर दही, खट्टी मीठी चटनी, हरी चटनी ओर दही भल्लो का मसाला डाल कर सर्व करें।
  • अब यह दही भल्ले खाने के लिए बनकर बिल्कुल तैयार है।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/03/dahi-bhalle-recipe-in-hindi.html/feed 0 517
इस होली बनाये ये सॉफ्ट हलवाई जैसे उरद दाल के दही बड़े || Urad dal dahi vada recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/03/urad-dal-dahi-vada-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/03/urad-dal-dahi-vada-recipe-in-hindi.html#respond Tue, 19 Mar 2024 10:51:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/12/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e Read more

]]>
इस होली बनाये ये सॉफ्ट हलवाई जैसे उरद दाल के दही बड़े || Urad dal dahi vada recipe in Hindi, Urad dal dahi vada image, उड़द दाल दही बडे फोटो, kitchenmasaala

 

उड़द दाल दही बड़ा (Urad dal dahi vada recipe) एक उत्तर भारतीय डिश है जिसे ज्यादातर घरों में किसी खास अवसर पर बनाया जाता है। उड़द दाल से बने दही बड़े (Urad dal dahi vada recipe) घर मे बड़ो और बच्चों सभी को बहुत पसंद आते हैं। भारत मे होली के खास मौके पर सभी घरों में दही बड़े जरूर बनाये जाते हैं। दही बड़े (Urad dal dahi vada recipe) के बिना तो होली का मजा ही फीका है। दही बड़े स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उड़द दाल के दही बड़े बनाने की विधि। (Urad dal dahi vada recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Urad dal dahi vada recipe

उड़द दाल – 250 ग्राम
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
भुना जीरा – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 3 से 4
हींग – 1 पिंच
चाट मसाला पाउडर – 2 चम्मच
तेल – तलने के लिए
नमक- स्वादानुसार
इमली की चटनी – स्वादानुसार
दही – 1/2 लीटर
चीनी पाउडर – 2 चम्मच
हरी चटनी – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Urad dal dahi vada recipe

  • दो से तीन मिनट बाद बड़ो को पानी से निकाल कर एक बाउल में रखकर इन्हें फ्रिज में रख दीजिए। 
  • दही को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से फेंटने के बाद दही में चीनी पाउडर और भुना हुआ ज़ीरा डालकर मिस कीजिए। (आवश्यकतानुसार आप दही में पानी मिलाकर दही को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।)
  • उड़द दाल दही बड़े (Urad dal dahi vada recipe) ठंडे हो जाने पर उसे फ्रिज से बाहर निकाल ले, फिर सर्व करने बाउल में दही बड़े निकालें और ऊपर से स्वादानुसार इमली की चटनी, दही, हरे धनिये की चटनी और चाट मसाला पाउडर छिड़क कर परोसे।
 
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/03/urad-dal-dahi-vada-recipe-in-hindi.html/feed 0 105
गुड़ इमली की चटनी || Gud Imli ki chatni https://kitchenmasaala.com/2024/03/gud-imli-ki-chatni.html https://kitchenmasaala.com/2024/03/gud-imli-ki-chatni.html#respond Sat, 16 Mar 2024 04:10:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/03/16/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%80-gud-imli-ki-chatni/ Read more

]]>
गुड़ इमली की चटनी ,Gud Imli ki chatni

 

गुड़ इमली की चटनी को आप दही भल्ले, कचौड़ी, समोसा, पकौड़ा, पकौड़ी, पूरी, दही वड़े तथा किसी भी तरह की चाट के साथ कहा सकते हैं। यह बाजार जैसी खट्टी मीठी चटनी घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये चटनी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है और यह सभी को बहुत पसंद आती है आप भी यह चटनी बनाये ओर सर्व करें।

 

आवश्यक सामग्री – Gud Imli ki chatni

     इमली = 250 ग्राम
     गुड़ / चीनी = 500 ग्राम
     खरबूजे के बीज = 1 – चम्मच
     काजू = 8 से 10
     किसमिश = 1/4 – कप
     लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
     गरम मसाला = 1/2 – चम्मच
     अदरक का पाउडर = 1 – चम्मच
     भुना जीरा पाउडर = 1 – चम्मच
     काला नमक = 1 – चम्मच
     नमक = 1 – चम्मच
     रिफायड = 2 – चम्मच
 

बनाने की विधि – Gud Imli ki chatni

  • इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए एक बाउल में दो कप गर्म पानी मे इमली को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दे।
  • आधे घंटे बाद इमली को हाथो से मसलकर इमली के बीज को निकाल दे और अब इसे छननी की सहायता से छान दे।
  • एक कड़ाही या पेन में दो चम्मच रिफाइंड गर्म करके खरबूजे के बीज, काजू, किसमिश को हल्का सा भूनकर इमली का पल्प इसमे डाल कर मिला दे।
  • जब इसमे उबाल आने लगे तब 500 ग्राम गुड़ के छोटे छोटे टुकड़े बनाकर इमली के पल्प में मिला दे।
  • गुड़ मिलाने के बाद लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, अदरक का पाउडर, भुना जीरा और गरम मसाला इसमे मिला दे।
  • जब यह चटनी गाढ़ी हो जाये तब यह खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार है।
  • जब यह चटनी ठंडी हो जाये तब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में निकाल कर रख ले। इमली की यह खट्टी मीठी चटनी को आप एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
  • अब यह चटनी को आप सर्व करें।
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/03/gud-imli-ki-chatni.html/feed 0 520
होली है पास तो घर मे बनाओ कुछ खास क्रिस्पी आलू की पकौड़ी बनाने की विधि || Aloo Pakora Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/02/aloo-pakora-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/02/aloo-pakora-recipe-in-hindi.html#respond Thu, 29 Feb 2024 09:46:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/18/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93-%e0%a4%95 Read more

]]>
होली है पास तो घर मे बनाओ कुछ खास क्रिस्पी आलू की पकौड़ी बनाने की विधि || Aloo Pakora Recipe in Hindi, Aloo pakora image, आलू की पकौड़ी फोटो, kitchenmasaala.com

 

आलू की पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) बनाना बहुत ही आसान है। आलू की पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) सभी घरों में किसी खास त्यौहार, पार्टी या रिमझिम बारीक के मौसम में गरमागरम चाय के साथ बनाई जाती है। ये तो आप सभी जानते हैं कि जल्द ही होली का त्यौहार आने वाला है होली के त्यौहार पर सभी घरों में अनेक प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं। इन पकवानों में आलू की पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) एक बहुत ही अहम स्थान रखती है जो भारत के सभी घरों में बनाई ही जाती है। आज हम आप सभी को आलू की खस्ता, क्रिस्पी पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) बनाने के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू की पकौड़ी बनाने की विधि। (Aloo Pakora Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aloo Pakora Recipe

आलू – 4 से 5 (आलू उबले हुए)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 से 3
हरा धनिया – 1/2 कप
प्याज – 1 प्याज
साबुत धनिया – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – पकौड़ी तलने कर लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make Aloo Pakora Recipe

  • आलू की पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें, उबले आलू का छिलका निकल कर मोटा-मोटा मैश कर लीजिए।
  • हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज को बारीक काट ले, साबुत धनिया को कूट लीजिए।
  • इसके बाद एक बाउल में मेष उबले आलू, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, कूटा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक डालकर अच्छे हल्के-हल्के हाथों से मिक्स कीजिए।
  • सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद थोड़ा सा पानी डालकर मिला लीजिए। (ध्यान रहे ज्यादा पानी न डाले बेसन में सिर्फ उतना पानी डाली जिससे घोल अधिक पतला होने से पकौड़ियां क्रिस्पी नही बनेगी)
  • बेटर तैयार करने के बाद कड़ाही को गैस पर रखिए जब कड़ाही हल्की गर्म हो जाये तब कड़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए।
  • तेल गरम होने के बाद एक से दो चम्मच तेल निकल कर पकौड़ियों के बेटर में मिक्स कीजिए। 
  • कड़ाही का तेल गरम होने के बाद आंच को मीडियम पर रखे अब पकौड़ी के बेटर से थोड़ा-थोड़ा बेटर लेकर कड़ाही में डालना शुरू करे, कड़ाही बेटर डालने के बाद पकौड़ियों को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकने के बाद एक करछी या झरनी से प्लेट में टिशू पेपर बिछा कर निकाल लीजिए।
  • गरमागरम क्रिस्पी आलू की पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) बनकर तैयार है, तैयार आलू को पकौड़ी (Aloo Pakora Recipe) को हरी चटनी, इमली की चटनी या गरमागरम चाय के साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/02/aloo-pakora-recipe-in-hindi.html/feed 0 101
Maha Shivaratri 2023 : महाशिवरात्रि और होली के शुभ अवसर पर बनाये ये पौष्टिक ओर हेल्दी बादाम की ठंडाई शरीर मे नही होगी एनर्जी की कमी || Thandai recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2024/02/maha-shivaratri-2023-thandai-recipe-in.html https://kitchenmasaala.com/2024/02/maha-shivaratri-2023-thandai-recipe-in.html#respond Wed, 28 Feb 2024 09:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/02/14/maha-shivaratri-2023-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-% Read more

]]>
Maha Shivaratri 2023 : महाशिवरात्रि और होली के शुभ अवसर पर बनाये ये पौष्टिक ओर हेल्दी बादाम की ठंडाई शरीर मे नही होगी एनर्जी की कमी || Thandai recipe in hindi, Thandak image, Maha shivratri 2023 image, ठंडाई फोटो, kitchenmasaala

 

Maha Shivaratri 2023 : जल्दी की खास महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन शिव के भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और उपवास ग्रहण करते हैं। बहुत से लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव को ठंडाई (Thandai recipe) का भोग लगाते है। साथ ही होली के खास पर्व पे भी दिन भर की थकान से बचने के लिए सभी घरों में ठंडाई (Thandai recipe) बनायी जाती है। आप ये ठंडाई (Thandai recip पाउडर होली के लिए पहले से बनकर रख सकते है। जिससे आप होली के दिन जल्दी से ये ठंडाई बनाकर तैयार कर सके तो आइए जानते है बादाम ठंडाई बनाने की विधि। (Thandai recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Thandai recipe

चीनी – 1 कप
बादाम – 1/2 कप
दूध – 1/2 लीटर
पिस्ते – 1/4 कप
खरबूजे के बीज – 1/4 कप
सौंफ – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 2 चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Thandai recipe

  • चीनी के मिक्सर को पीसने के बाद मिक्सर जार में बादाम, पिस्ते, खरबूजे के बीज, इलाइची पाउडर और बची चीनी डालकर एक दम बारीक पीस लीजिए।
  • मिक्सी में पिसे दोनों मिक्सर को आपस मे मिक्स कर दे, अब ये आपका ठंडाई पाउडर बनकर एक दम तैयार है।
  • एक कप दूध को एक बाउल में डाल ले, दूध में 8 से 9 चम्मच ठंडाई पाउडर डालकर मिलाने के बाद इसे आधे घंटे के लिये ढककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद दूध और ठंडाई के मिक्सर को बाकी के दूध में डालकर साथ ही आइस क्यूब मिक्सर जार में डाल दीजिए।
  • बर्फ टुकड़े घुलने तक ठंडाई (Thandai recipe) को मिक्स करें, बादाम की ठंडी बनकर तैयार है।
  • ठंडी बादाम की ठंडाई (Thandai recipe) में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर परोसे। बमी के बचे ठंडाई पाउडर (Thandai recipe) को किसी भी एअर टाइट कंटेनर में भरकर रखें इस पाउडर को आप एक से दो महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/02/maha-shivaratri-2023-thandai-recipe-in.html/feed 0 103
Kanji Vada : इस होली खास पकवानों के साथ बनाये स्पेशल कांजी वड़ा जो आपके हाजमे को रखेगा दुरुस्त। https://kitchenmasaala.com/2024/02/kanji-vada.html https://kitchenmasaala.com/2024/02/kanji-vada.html#respond Thu, 01 Feb 2024 15:52:57 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=3996 Read more

]]>
Kanji Vada recipe in hindi, Kanji Vada

Kanji Vada : होली का त्यौहार नजदीक है और होली के त्यौहार पर कई तरह के पारंपरिक पकवान घर मे बनाकर तैयार किये जाते हैं। इन्ही में से एक स्वादिष्ट डिश है कांजी वड़ा होली के खास त्योहारों पर बनाई जाने वाली एक ऐसी डिश है जो अपच की समस्या और पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाती है। इसलिए यह रेसिपी होली के खास अवसर पर घरो में पारम्परिक रूप से बनाकर तैयार की जाती है।

Read more : इस होली घर मे बनाये एक दम बाजार जैसी आलू टिक्की चाट।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Kanji Vada

कांजी:
2 गाजर
1/2 कटोरी सरसों का तेल
2 छोटी सी चम्मच राई
2 हरी मिर्च
1 छोटी सी चम्मच हींग
1 छोटी सी चम्मच नमक
1/2 छोटी सी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8 कटोरी पानी

वड़ा:
1 कटोरी उरद दाल
1/2 छोटी सी चम्मच अदरक
1/2 छोटी सी चम्मच हरी मिर्च
1/2 छोटी सी चम्मच हींग
नमक स्वाद के अनुसार
तेल तलने के लिए

Read more : होली के खास त्यौहार पर बनाये ये 10 तरहा के खास पकवान।

बनाने की विधि || How to make Kanji Vada

कांजी:

1. एक बड़े पातीले में पानी गरम करें और उसमें गाजर के टुकड़े डालें।
2. गाजर को 5-7 मिनट के लिए पकाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि गाजर आधा पक जाएं।
3. अब गाजर को निकालें और ठंडा करने के लिए एक प्लेट में रखें।
4. एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें और उसमें राई, हरी मिर्च, हींग, नमक, और लाल मिर्च पाउडर डालें।
5. सभी सामग्री को मिलाएं और एक मिनट के लिए तड़कने दें।
6. अब उबालते पानी को इसमें डालें और धीरे-धीरे गाजर के टुकड़ों को डालें।
7. इसे धीरे-धीरे उबालने दें और 15-20 मिनट के लिए पकाएं।
8. कांजी तैयार है। इसे ठंडा करें।

वड़ा:

1. रात भर भीगी उड़द दाल को पानी से निकल कर मिक्सी में बारीक पीस लें।
2. इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग, और नमक डालें।
3. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फेट कर तैयार करें।
4. एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
5. गर्म हुए तेल में बटर की छोटी-छोटी बूँदें डालें।
6. हर बूँद को अच्छे से तले और निकालें।
7. इसे ठंडा करें और कांजी में डालें।

सर्विंग (Serving):

1. कांजी वड़ा ठंडा होने पर सर्व करें।
2. सर्विंग के समय उपयुक्त तैयार उड़द दाल के वड़े को कांजी में डालें।

Read more : गाजर की कांजी बनाने की विधि।

स्टोरेज (Storage):

1. कांजी को ठंडा करने के बाद फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
2. उपयोग करने के लिए उसे बाहर निकालकर कमरे के तापमान में रखें।
3. कांजी को ठंडा उपयोग न करें, क्योंकि वह आपकी नई खुराक को बिगाड़ सकता है।

Top collection

kitchenmasaala, top collections

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/02/kanji-vada.html/feed 0 3996
Holi 2024 : होली का त्यौहार बन जायेगा खास जब घर मे बनेंगे ये पकवान खास जाने रेसिपी और बनाये अपनी होली को खास || Holi special food in hindi https://kitchenmasaala.com/2024/01/holi-2024-holi-special-food-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/01/holi-2024-holi-special-food-in-hindi.html#respond Tue, 30 Jan 2024 11:30:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/03/02/holi-2023-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87%e Read more

]]>
Holi 2023 : होली का त्यौहार बन जायेगा खास जब घर मे बनेंगे ये पकवान खास जाने रेसिपी और बनाये अपनी होली को खास || Holi special food in hindi , holi special food image, होली स्पेशल पकवान फोटो, kitchenmasaala.com

 

Holi 2024 : भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में होली का त्यौहार अलग-अलग तरीको से मनाया जाता है। जिसे देखने के लिए देश विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। 2024 में होली का त्यौहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्यौहार रंग बिरंगे रंगों के साथ मनाया जाता हैं। होली के त्यौहार के लिए सभी बहुत ही तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है देश मे होली को लेकर पौराणिक कथाएं मौजूद हैं। देश मे मथुरा की होली सबसे मशहूर है यह पर लठमार होली मनायी जाती है जिसमे महिलाए पुरुषों को लठ से पीटते हुए गाने गति है। वही दक्षिण भारत मे इस दिन कामदेव की पूजा की जाती है। पश्चिम बंगाल में होली के त्यौहार को झूला महोत्सव के नाम से जाना जाता है इस दिन राधा कृष्ण की प्रतिमा की पूजा की जाती है।
होली के त्यौहार पर रंग बिरंगे रंगों की तरह ही बहुत सी मिठाईया और पकवान घर मे बनाकर तैयार किये जाते हैं। या कहे तो पकवानों के बिना तो होली बिल्कुल ही रंगहीन है। आज हम इसे ही स्वादिष्ट मिठाइयों और पकवानों की बात करने वाले हैं जो होली के त्यौहार में बनाये जाते हैं। इन व्यजनों के बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं जिन्हें आप घर मे आएसनी से बनाकर अपनी होली को ओर खास बना सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं होली स्पेशल व्यजनों के बारे में जनना।

Holi 2024

1. गुजिया

 

गुजिया फोटो, मावा गुजिया फोटो, kitchenmasaala.com, duniya foto, duniya image, mawa duniya image
होली का त्यौहार हो और घर में मिठाइयों में गुजिया ना हो तो होली का स्वाद ही फीका पड़ जाता है। देश मे गुजिया को होली की पहचान माना जाता है। गुजिया को कई प्रकार से बनाकर तैयार किया जाता है। जिसमें मावा गुजिया और सूजी ड्राई फ्रूट्स गुजिया सबसे ज्यादा फेमस है। जिसे होली के त्यौहार पर लगभग सभी घरों में बड़े ही चाव से बनाया जाता है। मावे की गुजिया बनाने की विधि।
2. शक्करपारे

 

बाजार जैसे खस्ता शक्करपारे बनाने की विधि || Shakarpara recipe in Hindi, shakar para image, शक्कर पारे फोटो, kitchenmasaala.com
होली के खास अवसर पर यदि आपके पास समय की कमी है और आप घर मे ही कम समय मे कोई मिठाई बनाना चाहती है तो आपके लिए शक्करपारे एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है इन्हें बनाने में न ही ज्यादा समय लगता है और न ज्यादा मेनहत आप यह मिठाई आसानी से बना सकते हैं। बाजार जैसे स्वादिष्ट शक्करपारे बनाने की विधि।
3. आलू की पकौड़ी

 

होली है पास तो घर मे बनाओ कुछ खास क्रिस्पी आलू की पकौड़ी बनाने की विधि || Aloo Pakora Recipe in Hindi, aloo pakka image, आलू पकौड़ी फोटो, kitchenmasaala.com
होली के त्यौहार पर कुछ नमकीन बनाने के लिए आप सबसे आसान आलू की खस्ता कचौरी बनाकर तैयार कर से है। आलू की पकौड़ी को आप दही या इमली की चटनी, हरी चटनी के साथ परोसें सकते हैं। आलू की कुरकुरी पकौड़ियां बनाने की विधि।
4. राज कचौड़ी

 

हलवाई जैसी चटपटी राज कचौरी बनाने की विधि || Raj Kachori recipe in Hindi, raj kachori image, राज कचौरी फोटो, kitchenmasaala.com
यदि आप कुछ अलग और अच्छा चटपटा बनाना चाहते हैं तो घर मे आप होली के दिन राज कचौड़ी बनाकर सभी को खिलाएं। यह खाने में स्वादिष्ट और एक दम अलग होती है। स्वादिष्ट और खस्ता राज कचौरी बनाने की विधि।
5. आलू टिक्की चाट

 

घर मे बाजार जैसी कुरकुरी आलू टिक्की चाट बनाने की विधि || Aloo tikki chaat Recipe in Hindi, aloo tikki chaat image, आलू टिक्की चाट फोटो, kitchenmasaala.com

 

भारत मे बहुत ही मशहूर आलू टिक्की चाट को आप होली के त्यौहार पर बनाये। उत्तर भारत के बहुत से घरों में होली के खास मौके पर आलू टिक्की चाट बनाई जाती है। चटपटी और करारी आलू टिक्की चाट रेसिपी।
6. कांजी का पानी

 

कांजी का पानी बनाने की विधि || Kanji ka pani recipe in Hindi, kanji image, कांजी का पानी फोटो, kitchenmasaala.com
होली के त्यौहार पर गुजरात और राजस्थान में कांजी का पानी एक पारंपरिक ड्रिंक है जिसे यह पर होली के त्यौहार पर विशेष रूप से एक सप्ताह पहले ही बनाकर तैयार कर लिया जाता है। काजी का पानी रेसिपी।
7. ठंडाई

 

ठंडाई फोटो, kitchenmasaala.com , Thandai recipe image
होली की सबसे खास ड्रिंक है ठंडाई जिसके बिना होली का त्यौहार एक दम अधूरा है। होली के खास मौके पर आने वाले मेहमानों का स्वागत ठंडाई पिलाकर ही किया जाता है। एनर्जी से भरपूर ठंडाई बनाने की विधि।
8. दही भल्ले

 

इस होली बनाये ये सॉफ्ट हलवाई जैसे उरद दाल के दही बड़े || Urad dal dahi vada recipe in Hindi, dahi bhole image, kitchenmasaala.com
दही भल्ले तो होली पर सभी के फेवरेट होते हैं। जिसे उड़द दाल के पेस्ट से बनाकर तैयार किये जाते हैं। जिसे चाट मसाला, इमली की चटनी, हरी चटनी और दही के साथ परोसा जाता है।सॉफ्ट उड़द दाल दही भल्ले बनाने की विधि।
9. आलू की कचौरी

 

Aloo kachori image, आलू की कचौरी फोटो, kitchenmasaala.com
मीठे के साथ नमकीन पकवानों में आप आलू की कचौरी भी महमानों को परोसे। यह कहने में स्वादिष्ट और ज्यादातर सभी को बहुत पसंद होती है। खस्ता आलू की कचौरी रेसिपी
10. गोलगप्पे/पानी पूरी

 

गोलगप्पे फोटो, पानी पूरी फोटो, pani puri image, golgappe image, kitchenmasaala.com
पानी पूरी का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी आ जाता है पानी पूरी सभी को बहुत पसंद होती है होली के खास मौके पर आप पानी पूरी भी बनाकर तैयार कर से है। एक दम बाजार जैसे चटपटे गोलगप्पे बनाने की विधि।
kitchenmasaala, top collections
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/01/holi-2024-holi-special-food-in-hindi.html/feed 0 89